एम. एस. काॅलेज में नव अकादमिक सत्र में छात्राओं का स्वागत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1807833413698679081?t=MrVEEZ96QgHas94y6ozVEg&s=19

बीकानेर। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय, बीकानेर में नव-अकादमिक सत्र (2024-25) के शुभारंभ पर महाविद्यालय की छात्राओं का तिलक एवं माला पहनाकर प्राचार्य, प्रोफेसर नन्दिता सिंघवी, संकाय सदस्यों एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कक्षाओं – राजनीति शास्त्र, गृह विज्ञान, इतिहास विभाग, गारमेंट विभाग आदि द्वारा भी छात्राओं का स्वागत किया गया।

प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में सभी छात्राओं को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होने, सभी द्वारा वृक्षारोपण करने तथा महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

[metaslider id=”83227″]
Categories:
error: Content is protected !!