एसीबी के आठ कार्मिकों को मिला सेवा चिन्ह,एसपी देवेन्द्र ने प्रदान किया सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया गया। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र विश्नोई ने आठ जनों को सेवा चिन्ह से सम्मानित किया। इनमें श्रींगंगानगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेदप्रकाश लखोटिया,कास्टेबल बजरंगलाल,चूरू के कास्टेबल ओमप्रकाश,बीकानेर की महिला कास्टेबल हजारा पठान,हनुमानगढ़ की महिला कास्टेबल कमलजीत कौर को अति उत्तम सेवा चिन्ह तथा बीकानेर के पुलिस निरीक्षक दिलीप कुमार खत्री,महिला कास्टेबल सुशीला व क ास्टेबल जमील अहमद को उत्तम सेवा चिन्ह से नवाजा। इस मौके पर एसपी विश्नोई ने कहा कि पुलिसकर्मियों के अच्छे काम की सराहना का यह सम्मान है। उन्होंने सम्मानित साथियों को ओर अच्छा कार्य करने की सलाह देते हुए शेष कार्मिकों को भी कर्तव्यनिष्ठ होकर ऐसे सम्मान पाने की सीख दी।

Categories:
error: Content is protected !!