“परम श्रद्धेय 1008 आचार्य श्री विजय राज जी म सा” की प्रेरणा से श्री शांतक्रान्ति संघ के तत्वावधान में चलाये जा रहे आत्महत्या मुक्ति अभियान के राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री संजय जी लुणावत, उदयपुर का बीकानेर आने पर एस एफ यू संकल्प समिति बीकानेर द्वारा स्वागत व अभिनन्दन किया गया । विदित है कि समिति द्वारा पूरे भारत वर्ष में बढ़ती हुई आत्महत्याओं को रोकने के लिए अनेक तरह के प्रयास किये जा रहे हैं । राष्ट्रीय समन्वयक श्री संजय जैन सांड ने बताया कि लाखों की संख्या में लोगों को आत्महत्या न करने हेतु शपथ दिलाई गयी है व यह कार्य फिजिकल व ऑनलाइन भी जारी है । संस्था द्वारा टोल फ्री नंबर भी जारी है ,जिससे कोई भी अवसाद ग्रस्त पीड़ित व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान हेतु काउंसलर से संपर्क कर सकता है । संस्था पूरे भारत वर्ष में इनर एम्पॉवर वेलनेस सेंटर खोल रही है, जहां योगा, मैडिटेशन व काउंसलिंग निःशुल्क है । श्री संजय लुणावत ने बताया कि वर्तमान में आत्महत्या की बढ़ती हुई दर चिंताजनक है व इसे रोकने के लिये इस संस्था में सेवा देना मेरे लिये सौभाग्य की बात है । उन्होंने बताया कि हम ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षक प्रशिक्षित कर रहे हैं , जो काउंसलिंग के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ कर रहे हैं । हाल ही में राष्ट्रीय संयोजक श्री बछराज जी लुणावत के नेतृत्व में उदयपुर में एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ व एक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला भी संम्पन्न हुई । राजस्थान के मीडिया प्रभारी श्री सुरेन्द्र डागा ने बताया कि इस अभियान का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करके लोक कल्याण के इस कार्य को तेजी से बढ़ा रहे हैं । बीकानेर की प्रमुख श्रीमती ललिता सेठिया ने बताया बीकानेर में जल्द ही वेलनेस सेंटर शुरू किया जा रहा है, जिसके लिये रजिस्ट्रेशन शुरु कर दिया गया है । अभियान के प्रभारी भीखमचंद लुणावत व विशाल डागा ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा जनसंपर्क करके लोगों से संकल्प पत्र भरवाकर आत्महत्या न करने हेतु शपथ दिलवाई जा रही है ।
Latest Posts
- बीटीयू का पांचवां दीक्षांत समारोह 7 जनवरी को, 3596 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री; 26 गोल्ड मेडल भी होंगे प्रदान

- बार एसोसिएशन बीकानेर की राजस्थान में पहली आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप का शुभारंभ

- 30वीं आईएफ वेस्ट जोन स्पोर्ट क्लाइंबिंग चैंपियनशिप 13 नवंबर से पुणे में, इवेंट डेलीगेट होंगे आर के शर्मा

- रेणु बाला चौहान के कहानी संग्रह ‘अपराजिता’ का हुआ लोकार्पण

- आनंद आश्रम के बच्चों संग दीपावली की खुशिया – टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


