कनिष्ठ अभियंता 50 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

ACB की कार्रवाई : कनिष्ठ अभियंता 50 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट- प्रथम, जयपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये ज्ञानप्रकाश शुक्ला कनिष्ठ अभियंता, मुख्यालय समग्र शिक्षा अभियान, जयपुर को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की स्पेशल यूनिट – प्रथम, जयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म द्वारा किये गये कार्यों के 5 लाख रुपये के बकाया बिलों तथा डिफेक्ट लाईबिलिटी के भुगतान की एवज में ज्ञानप्रकाश शुक्ला कनिष्ठ अभियंता, मुख्यालय समग्र शिक्षा अभियान, जयपुर द्वारा 1 लाख 28 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।जिस पर एसीबी, स्पेशल यूनिट- प्रथम, जयपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह नैन के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस बहादुर सिंह एवं उनकी टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये ज्ञानप्रकाश शुक्ला पुत्र अतरलाल निवासी प्लॉट नं0 4, शान्ति नगर, 132 केवी जीएसएस, पुराने घाट के सामने गोनेर रोड़, जयपुर हाल कनिष्ठ अभियंता, मुख्यालय समग्र शिक्षा अभियान, जयपुर को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।उल्लेखनीय है कि आरोपी कनिष्ठ अभियंता द्वारा परिवादी से पूर्व में ही 26 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे। मामले में संलिप्त अन्य अधिकारियों के संबंध में एसीबी टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Categories:
error: Content is protected !!