कमजोर लिस्टिंग के बाद थोड़ा संभला LIC का शेयर:867 रुपए पर लिस्ट होने के बाद 875 पर हुआ बंद, आगे भी जारी रह सकती है तेजी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*कमजोर लिस्टिंग के बाद थोड़ा संभला LIC का शेयर:867 रुपए पर लिस्ट होने के बाद 875 पर हुआ बंद, आगे भी जारी रह सकती है तेजी*
LIC के शेयर की मार्केट में कमजोर लिस्टिंग के बाद ये थोड़ा संभला है। मार्केट बंद होने के समय ये 8.25 रुपए यानी 0.95% की बढ़त के साथ 875.45 रुपए पर पहुंच गया। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में भी इसमें तेजी की उम्मीद है।इससे पहले LIC के शेयर्स की लिस्टिंग डिस्काउंट के साथ हुई थी। NSE पर LIC का शेयर 77 रुपए, यानी 8.11% नीचे 872 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, BSE पर ये 867 पर पर लिस्ट हुआ था। सरकार ने LIC में अपनी 3.5% हिस्सेदारी बेचकर करीब 21,000 करोड़ रुपए हासिल किए हैं।

इश्यू 2.95 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इश्यू का अपर प्राइस बैंड 949 रुपए था। यानी जिन निवेशकों को शेयर में डिस्काउंट नहीं मिला उन्हें BSE प्राइस के हिसाब से प्रति शेयर 82 रुपए का नुकसान हुआ है। लिस्टिंग प्राइस के हिसाब से LIC का मार्केट कैप 5.48 लाख करोड़ रुपए रहा। ये देश की 5वीं वैल्यूएबल कंपनी बन गई है। LIC से आगे केवल इंफोसिस, HDFC बैंक, TCS और रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

*निवेशकों को लिस्टिंग पर कितना नुकसान*

*पॉलिसीधारकों को:*
LIC ने 15 शेयर का लॉट साइज रखा था। अगर आपने पॉलिसी धारक कोटे से IPO में अप्लाय किया था तो आपको 60 रुपए का डिस्काउंट, यानी एक शेयर (949-60) 889 रुपए में मिला। इस हिसाब से 889 × 15 = 13,335 रुपए में 1 लॉट यानी 15 शेयर मिले। वहीं BSE पर शेयर 867 रुपए पर लिस्ट हुआ। यानी, पॉलिसीधारकों को लिस्टिंग पर प्रति शेयर 22 रुपए का नुकसान हुआ और 1 लॉट पर ये नुकसान 330 रुपए का रहा।

*रिटेल और कर्मचारियों को:*
अगर आपने रिटेल और कर्मचारी के कोटे से IPO में अप्लाय किया था तो आपको 45 रुपए का डिस्काउंट, यानी एक शेयर (949-45) 904 रुपए में मिला। इस हिसाब से 904 ×15 = 13,560 रुपए में 1 लॉट, यानी 15 शेयर मिले। BSE पर शेयर 867 रुपए पर लिस्ट हुआ। यानी, रिटेल और कर्मचारियों को लिस्टिंग पर प्रति शेयर 37 रुपए का नुकसान हुआ। 1 लॉट पर ये नुकसान 555 रुपए का रहा।

*मैक्‍वायरी ने दिया 1000 रुपए का टारगेट प्राइस*
विदेश ब्रोकरेज फर्म मैक्‍वायरी (Macquarie) ने LIC के 1000 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ इसे न्यूट्रल रेटिंग दी है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!