कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने किया बीकानेर इंटरनेशनल क्लासिकल डान्स फेस्टिवल का पोस्टर विमोचन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। कथक आश्रम उदयपुर एवं बी बी क्रीएटिव वर्ल्ड के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर में आयोजित होने वाले इंटर्नैशनल क्लासिकल फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन उदयपुर में कला एवं संस्कृति मंत्री एवं जगदीश राज श्रीमाली राजस्थान श्रमिक कल्याण के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) ने किया ।

कथक आश्रम की फाउंडर चंद्रकला चौधरी ने बताया कि बीकानेर में होने वाले तीन दिवसिय समारोह में देश एवं विदेश

से कई ख्यातिनाम कलाकार अपनी कला का मंच प्रदर्शन करेंगे इसके साथ विशेष आमंत्रित कलाकारों में इस क्षेत्र से जुड़े पद्मश्री पद्मविभूषण और क्लासिकल से जुड़े कलाकारों का आगमन रहेगा । आयोजक टीम के विकास जोशी ने बताया की सितम्बर में होने वाले इस आयोजन का प्रमुख उद्देश लुप्त होती भारतीय कला एवं संस्कृति को बचाना एवं देश विदेश में पहुंचाने का प्रयास हे।

इस अवसर पर डॉ बी डी कल्ला ने कहा की राजस्थान में लुप्त होती संस्कृति को बचाने के लिए इस तरह के आयोजन करना एक सराहनीय प्रयास हे, बीकानेर में इस आयोजन को सफल बनाने हेतु हर सम्भव मदद देने का भी आस्वासन दिया एव इस कार्यक्रम में बीकानेर की जनता का भरपूर मान सम्मान इस कार्यक्रम के आयोजकों को मिलेगा ऐसी आशा करते हैं।
इसी अवसर पर जगदीश राज श्रीमाली जी ने बताया की इस प्रकार के कार्यक्रम का सफल आयोजन उदयपुर में अप्रेल में हो चुका है जिसने देश विदेश के 400 कलाकारों ने चार दिवसीय महोत्सव का भरपूर आनंद उठाया था ऐसा ही सफल आयोजन बीकानेर में करने हेतु आयोजक टीम का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बीकानेर के लोकल कोर्डिनेटर रेशमा वर्मा, संजय गुप्ता एवं मार्केटिंग टीम की कनिष्का श्रीमाली एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Categories:
error: Content is protected !!