देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाली, अपने बचपन की यादों को जज़्बातों के घुँघर पहनाकर कागज़ पर थिरकाने वाली कवयित्री प्रियंका माथुर की प्रथम पुस्तक अमेज़न पर धूम मचा रही है |
इन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अनेक साझा काव्य संग्रह में अपनी कविताओं की साझेदारी दी है। जिनमे भाव कलश एंव नीलाम्बर शामिल हैं।
साथ साथ इन्होंने कई मंचों पर काव्यपठन किया है|
हाल ही में अपनी प्रतिभा में चार चाँद लगाते हुये इन्होने क्षितिज वेयर ड्रीम मीट रियलिटी एवं प्रभवे पब्लिकेशन के सहयोग से अपना पहला काव्य संग्रह चंचल मन प्रकाशित किया। जैसा की नाम से ही जाहिर है, इस काव्य संग्रह में प्रियंका माथुर ने मन की चंचलता को अपने शब्दों में पिरोया है। प्रियंका जी की इस महत्वकांशी पुस्तक का विमोचन क्षितिज संस्था द्वारा किया जायेगा |








