कश्मीर में12घंटे में दूसरा आतंकी हमला:आतंकियों ने बडगाम में2प्रवासियों को गोली मारी,1की मौत; क्या ये देश का सबसे बड़ा इंटेलीजेंस फेलियर?

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*कश्मीर में 12 घंटे में दूसरा आतंकी हमला:आतंकियों ने बडगाम में 2 प्रवासियों को गोली मारी, 1 की मौत; सुबह बैंक मैनेजर को मार डाला था*
कश्मीर में टारगेट किलिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार सुबह राजस्थान के रहने वाले एक बैंक मैनेजर की हत्या के बाद देर रात आतंकियों ने बडगाम में दो गैर कश्मीरियों पर भी गोलियां बरसाईं हैं। इसमें बिहार के रहने वाले दिलखुश की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पंजाब निवासी गोरिया की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, बडगाम जिले के मगरेपोरा इलाके में दो प्रवासी मजदूरों पर अज्ञात हमलावर ने फायरिंग की जिसमें एक के कंधे में और दूसरे के हाथ में गोली लगी थी। इन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान खुशदील ने दम तोड़ दिया। वहीं पंजाब के गुरुदासपुर के रहने वाले गोरिया का इलाज जारी है।

*सुबह बैंक में घुसकर मैनेजर की हत्या*
गुरुवार सुबह ही आतंकियों ने राजस्थान के रहने वाले बैंक मैनेजर को कुलगाम में बैंक में घुसकर गोली मार दी। 3 दिन पहले कुलगाम में ही एक टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इलाकाई देहाती बैंक के अधिकारियों ने कहा कि मोहनपोरा ब्रांच में विजय कुमार को आतंकवादियों ने गोली मारी। नाजुक हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

*शाह ने कल फिर बुलाई मीटिंग*
इधर, दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल , आईबी प्रमुख अरविंद कुमार और रॉ प्रमुख सामंत गोयल के साथ मीटिंग की है। यह मीटिंग शुक्रवार को भी दोबारा बुलाई गई है।

*KFF ने ली हत्या की जिम्मेदारी, धमकी भी दी*
आतंकी संगठन कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स (KFF) ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। KFF ने चिट्‌ठी जारी कर चेतावनी भी दी है। संगठन ने कहा, जो भी कश्मीर के डेमोग्राफिक बदलाव में शामिल होगा, उसका यही अंजाम होगा।पत्र में आगे लिखा है, ‘जो भी बाहरी लोग इस धोखे में रह रहे हैं कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उन्हें यहां स्थायी कर देगी, उनके लिए ये आंख खोलने वाला है। अब बाहरी लोगों को वास्तविकता समझ लेनी चाहिए कि उन्हें इसके लिए जान भी गंवानी पड़ेगी। सोचिए, कहीं देर न हो जाए और अगली बारी तुम्हारी हो।’

*शाह-डोभाल के बीच हाईलेवल मीटिंग*
कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटना के बाद गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के बीच हाईलेवल मीटिंग हुई है। मीटिंग में प्रधानमंत्री कार्यालय के स्टेट मिनिस्टर जितेंद्र सिंह भी शामिल रहे। शाह ने 3 जून को भी बैठक बुलाई है, जिसमें कश्मीर के उप-राज्यपाल भी मौजूद रहेंगे।

*21 दिन में 7 टारगेट किलिंग*
जम्मू-कश्मीर में एक महीने में 6 टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। 12 मई बडगाम में राहुल भट्ट (सरकारी कर्मचारी), 13 मई को पुलवामा में रियाज अहमद ठाकोर (पुलिसकर्मी), 24 मई को सैफुल्लाह कादरी (कांस्टेबल), 25 मई को अमरीन भट्ट (टीवी आर्टिस्ट) और 31 मई को कुलगाम में रजनी बाला (टीचर) की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं आज बैंक मैनेजर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

*अनुच्छेद 370 हटने के बाद निशाने पर हिंदू*
गृह मंत्रालय ने सदन में बताया कि अगस्त, 2019 से मार्च, 2022 तक, 4 कश्मीरी पंडितों और 14 /हिन्दू और गैर-कश्मीरी मजदूरों की हत्या हो चुकी है। अगस्त में केंद्र सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया था।

Categories:
error: Content is protected !!