किराएदार ने काटे थे 108 साल की महिला के पैर:बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, लुटेरा पकड़ा गया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

किराएदार ने काटे थे 108 साल की महिला के पैर:बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, लुटेरा पकड़ा गया

जयपुर में 108 साल की जमुना देवी के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े ले जाने वाला व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि उनका पुराना किराएदार ही था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है, जल्द ही लूट के कारणों का खुलासा होगा। इधर, मंगलवार सुबह इलाज के दौरान जमुना देवी का निधन हो गया। ज्यादा खून बहने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

आरोपी जमवारामगढ़ के टोडा मीणा (जयपुर) का रहने वाला प्रकाश प्रजापत है। प्रकाश प्रजापत पूर्व में जमुना देवी के घर पर किराए से रहता था। घर में हुए एक विवाद के बाद उससे मकान खाली करवा लिया गया था। प्रकाश प्रजापत ने आसपास की कॉलोनी में मकान किराए पर लेकर रहने लगा। वहीं, जमुना देवी का मंगलवार सुबह निधन हो गया।

मौज मस्ती में हुआ कर्जा चुकाने के लिए मार डाला

एडिशनल कमिश्नर अजय पाल लांबा ने बताया- जांच में सामने आया कि आरोपी मौज मस्ती के चलते कर्जे में आ गया था। इस कर्ज को उतारने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी का पूर्व का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

घटना के बाद जांच शूरू की तो आरोपी की स्कूटी सीसीटीवी में दिख गई थी। इस स्कूटी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी हत्यारा घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर रहता था। आरोपी के द्वारा लूटे गए कड़े आरोपी से बरामद कर लिए गए हैं। इस मुकदमे को केस ऑफिस स्कीम में रखकर जांच की जाएगी। इससे कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

आरोपी प्रकाश प्रजापत पहले जमुना देवी के घर किराए पर रहता था।

आरोपी प्रकाश प्रजापत पहले जमुना देवी के घर किराए पर रहता था।

घटना गलता गेट थाना इलाके की है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी सुबह हथियार लेकर घर में घुसा और वृद्धा के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े ले गया। महिला किसी को उसके बारे में जानकारी न दे इसलिए आरोपी ने उसके गले पर भी वार किया। हालांकि बुजुर्ग महिला पुलिस को किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दे पाई थी। पुलिस ने उसके द्वारा लूटे गए चांदी के दोनों कड़ों और गले के एक लॉकेट को भी बरामद किया है।

घटना के बाद से जमुना देवी का एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया।

घटना के बाद से जमुना देवी का एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया।

सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस को मिली बड़ी मदद
आरोपी प्रकाश प्रजापत इसी कॉलोनी में कई सालों से वृद्धा के यहां किराए पर रह रहा था। उसे घर में घुसने और घर से बाहर निकलने के वह तमाम रास्ते पता थे। जहां पर किसी की भी नजर नहीं जाती। यही कारण रहा कि उसने वारदात की और मौके से निकल गया। एक जगह कंस्ट्रक्शन होने के कारण वह दूसरे रास्ते से निकला। इससे वह सीसीटीवी की जद में आ गया। गलता गेट थाना पुलिस को वहीं से लीड मिली। उसके बाद गलता गेट थाना पुलिस आरोपी प्रकाश प्रजापत तक पहुंची।

मौके पर पड़ा चाकू। इसी से बदमाशों ने महिला के दोनों पैर काट डाले।

मौके पर पड़ा चाकू। इसी से बदमाशों ने महिला के दोनों पैर काट डाले।

5 साल पहले हो चुका पति का निधन

बुजुर्ग के पति का नाम हरिनारायण है। जो हलवाई की दुकान चलाते थे। 5 साल पहले उनका निधन हो गया था। जमुना देवी के दो बेटियां हैं। गोविंदी और पप्पू बाई। पप्पू बाई सूरजपोल (जयपुर) में रहती है। गोविंदी के दो बच्चे सोनू (24) और ममता (22) हैं। पति से झगड़े के कारण गोविंदी 20 साल पहले पति को छोड़ जमुना देवी के साथ रह रही थी। सोनू शादी के बाद ससुराल में हसनपुरा रहता है। घर में 15 कमरे हैं। सभी किराए पर दिए हूए हैं। किराए से ही महिला के परिवार का गुजारा होता है। घर में जमना देवी, गोविंदी और ममता रहती हैं।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!