बीकानेर। राज्य में किशोर किशोरियों के सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य को संवारने तथा ग़लाकाट प्रतिस्पर्धा के चलते आत्महत्या के मामलों पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाएगा। राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ द्वारा “मनदर्पण” नाम से इस अभियान के संचालन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर था अन्य प्लेटफार्म पर किशोर किशोरियों, युवाओं, शिक्षकों तथा अभिभावकों से बेहतर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान को लेकर राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण संस्थान जयपुर में जिले के विभिन्न अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ एस एम स्वामी, राज्य सलाहकार ललित त्रिपाठी, रवि गुप्ता, देव नायक जोशी, पूनम द्विवेदी और यूनिसेफ के डॉ अनुराग जोशी द्वारा प्रस्तावित अभियान का बारीकियों के साथ प्रशिक्षण दिया गया। जिले से जिला कार्यक्रम समन्वयक मालकोश आचार्य, रेनू बिस्सा, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम से विनोद पंचारिया व साइकेट्रिक नर्स राजीराम ने सहभागिता की। जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध तथा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ हरफूल सिंह बिश्नोई के नेतृत्व में अभियान का संचालन किया जाएगा।
Latest Posts
- नवरात्र के पावन अवसर पर टीम आवर फॉर नेशन का स्वच्छता अभियान, एक घंटे में संवारा पूरा पार्क

- कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
- जीएसटी में प्रस्तावित सुधारों के क्रियान्वयन से ही बनेगा व्यापार आसान

- पंचायत राज चुनाव को लेकर पाली में सक्रिय हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह

- बीकाणा वीरा ने फिर सजाया “खुशियों का बाजार 4.0 ” — जरूरतमंदों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


