कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर सम्पूर्ण विद्या मन्दिर वातावरण कृष्णमय

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक नोखा में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। जिसमे कार्यक्रम के अतिथि व निर्णायक की भूमिका में प्रबंध समिति के सदस्य श्री रामूराम सियाग अभिभावक श्री जयसिंह शेखवात विद्या मंदिर के पूर्व छात्र डॉ.रूपमराज दैया, व्यवसायी उमेश मोदी, व्यवसायी सागर शर्मा रहे
वन्दना सभा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भैया और आचार्यों ने श्री कृष्ण के जीवन काल से जुड़े गोकुल, वृंदावन, मथुरा, द्वारिका में बिताए हुए उनके अलग-अलग जीवन वृतान्तों को बताया तथा उत्सव जयंती प्रमुख भैयाजी शक्तिदान जी ने वर्तमान परिदृश्य में उत्सव जयंती मनाने के उद्देश्य पर विचार रखते हुए कहा कि कृष्ण जन्मोत्सव क्यों मनाया जाता है और विद्यार्थी जीवन में भगवान कृष्ण के पूरे जीवन से हमे क्या प्रेरणा लेनी चाहिए आदि विचार रखें।
समिति सदस्य रामुराम सियाग ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से देश की परंपरा और इतिहास को जिंदा रखने का मौका मिलता है। उन्होंने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी, और झांकी प्रतियोगिता में शामिल बच्चे और बच्चियों का हौसला बढ़ाया। विद्या मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही झांकी बनाओ प्रतियोगिता में विद्या मन्दिर के भैयाओं ने श्री कृष्ण लीलाओं की खूबसूरत झांकियां सजाई एवं राधा-कृष्ण, सुदामा, गोपियों, ग्वाल बाल के रूप में सज कर रासलीला भी रचाई, झांकियां देखने वाले भैयाओं ने श्री कृष्ण के जयकारे लगाते हुए प्रत्येक कक्षा की झांकियों को देखा। जिससे विद्या मन्दिर का सम्पूर्ण वातावरण कृष्णमय हो गया। विद्या मंदिर आचार्य लालचंद शर्मा बताया कि झांकी बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अष्टमी ख, द्वितीय स्थान पर सप्तमी ख व दशमी क तथा तृतीय स्थान पर कक्षा एकादशी विज्ञान रही।

Categories:
error: Content is protected !!