कृष्ण जन्मोत्सव पर नन्हे कन्हैया और राधिका से कृष्णमयी हुआ ल्याल पब्लिक स्कूल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कृष्ण जन्मोत्सव पर नन्हे कन्हैया और राधिका से कृष्णमयी हुआ ल्याल पब्लिक स्कूल
बीकानेर। लाल पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी से पूर्व हर्षोल्लास से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें शाला प्राचार्या डॉ अंजू पोपली ने श्री कृष्ण के जीवन काल से जुड़े गोकुल, वृंदावन, मथुरा, द्वारिका में बिताए हुए उनके अलग-अलग जीवन वृतान्तों को बताया। कृष्ण जन्मोत्सव क्यों मनाया जाता है और विद्यार्थी जीवन में भगवान कृष्ण के पूरे जीवन से हमे क्या प्रेरणा लेनी चाहिए पर विचार रखे।
इससे पूर्व विद्यालय की जूनियर विंग के छोटे छोटे बच्चों ने कृष्ण राधिका और बाल गोपाल बनकर सबका मन मोह लिया। जबकि सीनियर विंग के बच्चों ने कृष्ण और राधिका से जुड़ी सुंदर हस्तनिर्मित मटकियों, बांसुरी सज्जा आदि का प्रदर्शन किया।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!