केन्द्र की योजनाओं को अपने नाम से भुनाने की सियासी राजनीति के तहत कार्य कर रही है प्रदेश की राजस्थान सरकार:: राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।राजस्थान भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया आज दो दिवसीय संभाग दौरे के दौरान बीकानेर पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बीकानेर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं तथा संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। अपने बीकानेर दौरे के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ पूनिया ने राज्य की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए राज्य में कानून व्यवस्था, अपराध, प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के दौरान युवाओं से हो रहे खिलवाड़ पर जमकर कटाक्ष किया तथा वे कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे। हाल ही में रीट के आयोजन के दौरान अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्होंने राज्य सरकार को पूरी तरह से विफल करार दिया। डॉ पूनिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 7 वर्षों से बुनियादी विकास हेतु विभिन्न योजनाओं को लागू किया है, जिसमें केंद्र एवं राज्य का समन्वय अत्यावश्यक है।यह सभी योजनाएं आम आदमी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई इनमें जनधन के खाते ,उज्जवला आवास ,आयुष्मान जैसी योजनाएं शामिल थी।इनके लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को बजट भी जारी किया परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुयश को राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने राजनैतिक उद्देश्यों की पूर्ति की रण नीति के तहत जनता के सामने प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में आयुष्मान जैसी योजना को बदलकर चिरंजीवी का नाम दिया गया , जिसके नाम पर राज्य की जनता को पिछले 2 सालों से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा दिए गए धन का राज्य सरकार द्वारा सही उपयोग नहीं किया गया है, जल जीवन मिशन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा राज्य को धन उपलब्ध करवाया गया, परंतु इसके बावजूद राज्य सरकार की विकास गति इस क्षेत्र में बहुत धीमी है।केंद्र की योजनाओं का सही तरीके से प्रचार प्रसार नहीं किया जा रहा है। राज्य सरकार की सियासी मानसिकता के चलते केंद्र की योजनाओं को धरातल पर लागू करने में राज्य सरकार पूरी तरह विफल रही है
प्रदेश में बढ़ते अपराध तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विषय में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए डॉ पूनिया ने कहा कि कानून और व्यवस्था के मुद्दे पर राजस्थान सरकार सर्वाधिक विफल रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पिछले 3 वर्षों में साढ़े छ लाख से अधिक मुकदमे दर्ज हुए हैं तथा सरकार कानून और व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर लगाम लगाने में विफल रही है।राज्य में महिलाओं पर बढ़ते अपराध की बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले 1 वर्ष में 6337 मुकदमे केवल महिलाओं पर दुष्कर्म के दर्ज हुए हैं, जो अपने आप में एक चौंकाने वाला आंकड़ा है। बीकानेर के सर्किट हाउस में आयोजित इस पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी प्रदेश के 52 हजार बूथों में से 42 हजार बूथ तक सीधी पहुंच रखती है।पार्टी का उद्देश्य है कि पूरे 52 हजार बूथ तक पहुंचकर भाजपा को जनजन की साख पर खरा उतरना है।इसके साथ ही मंडल व बूथ मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता में कांग्रेस के खिलाफ गहरा असंतोष व्याप्त है। भाजपा ने जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की गलत नीतियों को सदैव उजागर किया है।
इस दौरान डॉ सतीश पूनिया ने बीकानेर भाजपा संगठन की आजीवन सहयोग निधि अभियान बैठक के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर और देहात संगठन पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में भी भाग लिया।बैठक में बीकानेर शहर भाजपा संगठन की ओर से आजीवन सहयोग निधि के रूप में कुल 101 चेक प्रदेश अध्यक्ष डॉ पूनिया को सौंपे गए। बैठक में डॉ. सतीश पूनिया के साथ शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, सुमित गोदारा, बिहारीलाल विश्नोई, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज अली भाटी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष और बीकानेर संभाग प्रभारी माधोराम चौधरी, जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, प्रदेश मीडिया विभाग सह संयोजक अशोक सिंह शेखावत, चुनाव समन्वय विभाग के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र सिंह नरूका, लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करौली उपस्थित रहे।

https://youtu.be/4HWb8B-Wy2o
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!