कैदियों के सुधार पर आधारित फिल्म “रोड टू रिफॉर्म” की मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा सोमवार को वर्चुअल रिलीज

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


जयपुर।कैदियों के प्रति समाज का नजरिया बदलने के लिए फीचर फिल्म रोड टू रिफॉर्म को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को अपने आवास से वर्चुअल रिलीज करेंगे। लगभग 1 घंटे की यह फीचर फिल्म महानिदेशक कारागार राजीव दासोत द्वारा रचित अवधारणा पर आधारित है तथा इसका निर्माण मुंबई के मशहूर फिल्म निर्देशक संजीव शर्मा ने किया है ।
महानिदेशक कारागार राजीव दासोत ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित ऑडियो वीजुअल नवाचार का फिल्मांकन जयपुर के केंद्रीय कारागृह ,महिला बंदी सुधार गृह तथा बंदी खुला शिविर सांगानेर में हुआ है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है अभिनय करने वाले सभी पात्र चाहे वह महिला हो या पुरुष या तो वे बंदी है अथवा जेल विभाग के अधिकारी या कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म का निर्माण कैदियों के प्रति समाज की सोच बदलने के लिए किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मार्गदर्शन में राजस्थान कारागार विभाग बंदियों के कल्याण सुधार तथा पुनर्स्थापन का कार्य लगातार कर रहा है ।दासोत ने बताया कि इस फिल्म में समाज का आह्वान किया गया है कि वह बंदियों को रिहाई के पश्चात नवजात शिशु के रूप में स्वीकार कर उनके सुधार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।
फिल्म के निर्माण में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस मालिनी अग्रवाल, महा निरीक्षक पुलिस आलोक वशिष्ठ, महानिरीक्षक कारागार विक्रम सिंह कर्णावत उप निरीक्षक कारगर रेंज जयपुर मोनिका अग्रवाल, अधीक्षक जयपुर राकेश मोहन शर्मा, कारापाल सोहनी देवी तथा महिला बंदी सुधार गृह और जयपुर केंद्रीय कारागृह के कर्मचारियों ने योगदान दिया है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!