कोटा में पर्यटन दिवस पर हैरीटेज वॉक का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कोटा। राजस्थान के कोटा जिला प्रशासन एंव पर्यटन विभाग राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।हेरिटेज वॉक के उद्देश्य के बारे में बताते हुए सहयोगी संस्था सरोत फार्म, कोटा हैरिटेज सोसाइटी, हमलोग, ए.आर.एन. ग्रुप ऑफ होटल्स् एंव चंबल मोटर्स के द्वारा प्रातः 7 00 बजे राजकीय महाविद्यालय (हरबर्ट हाई स्कूल) से जानकी देवी बजाज कन्या महाविद्यालय (अंटाघर) तक हैरिटेज वॉक का आयोजन किया गया।हेरीटेज वॉक में ऐतिहासिक मोन्युमेंट के बारे में जानकारी देते इतिहासकार फिरोज अहमद।दोपहर 1 से 3 बजे तक पर्यटक स्थलों की फोटोग्राफी वर्कशॉप आयोजित की गई। राजकीय संग्रहालय बाराहदरी में सायं 5 बजे से विख्यात चित्रकार मोहम्मद लुकमान के द्वारा पालकिया हवेली मोखापाडा में व्याख्यान तथा रंगारंग लोक नृत्य की प्रस्तुति का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर इतिहासकार फिरोज अहमद को सम्मानित किया गया।

Categories:
error: Content is protected !!