DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS

खेत में छुपाए 2.26 लाख रुपए बरामद, तस्कर साथी फरार:पाकिस्तान से आई 15KG हेरोइन खपा चुके है तस्कर, मिली मोटी रकम

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

हेरोइन तस्करी के दफन राज धीरे-धीरे खुल रहे है। बीते दिनों पकड़े गए तस्कर की निशानदेही के आधार पर बीएसएफ व पुलिस ने दो लाख छब्बीस हजार रुपए बरामद किए है। रुपए तस्कर के साथी भुट्‌टासिंह के घर के आसपास तलाशी लेने पर मिले है। सुरक्षा एजेंसियों को भुट्‌टासिंह की तलाश है।

दरअसल, करीब 20 दिन पहले बीएसएफ व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बीजावल निवासी तस्कर स्वरूपसिंह को पकड़ा था। चार-पांच दिन की गहन पूछताछ के बाद तस्कर स्वरूपसिह ने पाकिस्तान से राजस्थान के रास्ते आई हेरोइन की दो खेप को दिल्ली व पंजाब के तस्करों तक खपा दी थी। 15 किलो हेरोइन पाकिस्तान से आना कबूल किया था। इसके बाद पुलिस ने स्वरूपसिंह को गिरफ्तार किया था। करीब 8 दिन की पुलिस रिमांड लेकर गहनता से पूछताछ की गई थी। तब से बीएसएफ का खुफियां तंत्र सक्रिय है। लगातार संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीएसएफ के खुफिया विभाग की सूचना के आधार तस्कर स्वरूपसिंह बींजावल के सहयोगी भुट्‌टासिंह नरसिंघार के घर के आसपास तलाशी ली गई तो खेत में छुपाए 2.26 लाख रुपए बरामद किए।

पुलिस के अनुसार तस्कर स्वरूपसिंह बींजावल और फरार आरोपी भुट‌्टासिह ने मिलकर दो बार हेरोइन की खेप सीमा पार करवाई। खेप को पंजाब व दिल्ली के तस्करों को सप्लाई करवाई थी। इसके बदले में इन्हें मोटी रकम मिली थी। स्वरूपसिह जेल में है। वहीं पुलिस भुट्‌टासिह की तलाश में जुटी है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!