खेेल दिवस पर बीएसएफ ने किया रन फ़ार फिट बीकाणा का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। हॉकी जादूगर महान खिलाडी मेजर ध्यान चंद के जन्म दिन पर खेल दिवस बी एस एफ द्वारा बड़े स्तर पर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सवेरे महान खिलाडी महाराजा करणी सिंह की मूर्ति पर श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौङ डीआईजी बीएसएफ द्वारा पुष्प चढा कर की गई। इस के बाद करणी सिंह स्टेचू से पब्लिक पार्क तक रन फ़ार फिट बीकाणा का आयोजन किया गया। दौङ मे लगभग 4000 स्कूली बच्चौ, शहर वासीयो व बीएसएफ के जवानो ने भाग लिया। दौङ मे कार्यक्रम के मुख्य अतिथी श्री निरज के पवन, संभागीय आयुक्त, अर्जुन पुरस्कार विजेता श्री मगन सिंह राजवी व श्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, डीआईजी ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के अन्त मे बीएसएफ के प्रसिद्ध बैण्ड ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। श्री राठौड़ ने बङी सख्या मे कार्यक्रम मे हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने पर स्कूली बच्चो व बीकानेरवासियों को धन्यवाद दिया।

Categories:
error: Content is protected !!