गंगाशहर राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय में जुलाई माह में 122 रोगियों के लेन्स प्रत्यारोपित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

गंगाशहर राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय में जुलाई माह में 122 रोगियों के लेन्स प्रत्यारोपित

[metaslider id=”83227″]

गंगाशहर। गंगाशहर राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय में जुलाई माह में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में रोगियों के नेत्रों की जांच व ईलाज किया गया। गंगाशहर नागरिक परिषद् के सम्पतलाल दूगड़ ने बताया इस शिविर में बीकानेर जिले के आस-पास के ग्रामीण इलाकों व गंगाशहर, भीनासर से आये ऑपरेशन योग्य चयनित 122 रोगियों में से 11 रोगियों के फेको/फोल्डेबल लेन्स पद्धति से व 111 रोगियों के एस.आई.सी.एस. विधि से लेन्स प्रत्यारोपित किये गये। ऑपरेशन नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ. संजीव सहगल ने किये। अस्पताल अधीक्षक डॉ. मुकेश वाल्मिकी ने बताया कि शिविर में बीकानेर क्षेत्र के दूर दराज गांवों से आए रोगीयों की नेत्र शल्य चिकित्सा की गई। गंगाशहर नागरिक परिषद् के महेन्द्र चौपड़ा ने बताया कि इस शिविर में नेत्र चिकित्सक सहायक दिलीपसिंह, सीताराम, अनिल यादव, पंकज मांडण, प्रशान्त खत्री, विमल तेजी, मोहम्मद युसुफ आदि कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिषद् के महेन्द्र चौपड़ा, सम्पतलाल दूगड़, बच्छराज रांका, आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। गंगाशहर नागरिक परिषद्, गंगाशहर ईकाई के चौयरमैन जतनलाल दूगड़ ने बताया कि हर माह लगाये जाने वाले दो नेत्र चिकित्सा शिविरों (10 व 25) के क्रम में अगला निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 10 अगस्त, 2024 को राजकीय सैटेलाईट अस्पताल, गंगाशहर में आयोजित होगा।

Categories:
error: Content is protected !!