गाजियाबाद…243 किलो गांजा समेत 3 तस्कर गिरफ्तार:आंध्र प्रदेश से कैंटर में फलों के नीचे छिपाकर लाए गांजा, NCR में ऑन डिमांड सप्लाई

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

गाजियाबाद जिले की नंदग्राम थाना पुलिस ने 243 किलो गांजा सहित तीन अंतरराज्यीय तस्करों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। यह गांजा फलों के नीचे छिपाकर दूसरे राज्य से यहां तक लाया गया था। बरामद हुए गांजे की कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है।SP सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया, गांजे से भरा एक कैंटर आंध्र प्रदेश से लाया गया था। जिसे आज सुबह नंदग्राम थाना क्षेत्र में भट्टा नंबर–पांच रोड से पकड़ा गया है। आरोपियों की पहचान फरीद निवासी गोविंदपुरी मोदीनगर, सलीम निवासी चरथावल मुजफ्फरनगर और गौरव वाल्मीकि निवासी नई बस्ती गाजियाबाद के रूप में हुई है। गिरोह का सरगना गौरव चौधरी फरार है, जो गाजियाबाद में नंदग्राम थाना क्षेत्र के गांव नगला फिरोजपुर का रहने वाला है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया गया कि वे आंध्र प्रदेश राज्य से बड़ी गाड़ी में गांजा छिपाकर लाकर गाजियाबाद के आसपास के क्षेत्र में आन डिमांड सप्लाई करते हैं। पुलिस ने बताया कि गाड़ी मालिक संतोष निवासी उस्मापुर, खुर्जा (बुलंदशहर) है। इसकी भी तलाश की जा रही है।

Categories:
error: Content is protected !!