गिरिराज परिक्रमा मार्ग वर्णन और गिरिराज स्वरूप दर्शन आधारित भजन ‘आयो शरण तिहारी’ लांच…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 20 जून। गिरिराज परिक्रमा मार्ग वर्णन और गिरिराज स्वरूप दर्शन पर आधारित वीडियो गीत ‘आयो शरण तिहारी’ शुक्रवार को रिलीज हुआ। गीत के लेखक उपेंद्र नारायण व्यास हैं तथा इसे दिव्यांशु नारायण व्यास ने स्वर दिए हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक डॉ. हरि शंकर आचार्य थे। उन्होंने कहा कि गिरिराज दर्शन गीत के माध्यम से गीतकार ने गिरिराज परिक्रमा मार्ग को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि यह गीत जन-जन के मन को छूने वाला है। इसे गिरिराज भक्तों द्वारा पसंद किया जाएगा।
अध्यक्षता करते हुए कवि-कथाकार राजेंद्र जोशी ने कहा कि गीत-संगीत के क्षेत्र में बीकानेर की विशेष पहचान है। युवाओं का इस क्षेत्र में आगे बढ़ना अच्छे संकेत हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में धर्म और आध्यात्म से जुड़े गीत और भजन के लिए कार्य करना अच्छा है।
वरिष्ठ गीतकार राज नारायण पुरोहित ने बीकानेर की गीत संगीत परम्परा के बारे में बताया। उपेंद्र नारायण व्यास ने गीत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुसुम सरोवर, दान घाटी, पूछरी का लोठा, राधा कुंड आदि का वर्णन किया गया है। गायक दिव्यांशु नारायण ने भजन की प्रस्तुति दी। युवा चित्रकार योगेंद्र पुरोहित ने आभार जताया। इस दौरान जितेंद चूरा और श्याम चूरा सहित अनेक महानुभाव मौजूद रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!