गृहिणी’ एक प्रमाणिक ‘शक्ति’ पत्रिका का विमोचन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

‘ प्रीतमलाल दुआ सभा गृह रीगल चौराहा स्थित आज गृहिणी एक प्रमाणिक ‘शक्ति’ पत्रिका का विमोचन हुआ जिसकी लेखिका पायल प्रमाणिक है।इस कार्यक्रम शुरूआत सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती वंदना की।इसके तत्पश्चात् अतिथि स्वागत पायल प्रमाणिक ने किया।इसके पश्चात का हर्षिता पाहवा ने अष्ट शक्ति स्तुति पर नृत्य प्रस्तुत किया,सिया बिरथरे द्वारा राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया व श्रद्धा द्वारा गायन प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् इस पत्रिका का विमोचन अर्चना जायसवाल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस , कोठारी कालेज की प्रिंसिपल योगिता मेनन, पल्लवी सुका्नतन, हिन्दी साहित्यकार अर्पण जैन,समाजसेवी रिचा अग्रवाल ने मिलकर, पार्षद सोनाली मिमरोट ” गृहिणी” पत्रिका का विमोचन किया। तत्पश्चात् विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का स्मृति चिन्ह ,शाल,माला,देकर सम्मानित किया।इस कार्यक्रम ऋचा श्री सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी इंदौर, सत्य सेवा संकल्प मंच, उज्जवल भविष्य सेवा आश्रम,अक्षर सेवा समिति, करणी सेना, मारवाड़ी महिला सेवा समिति,सनातन धर्म , तितिक्षा सेवा वेलफेयर,ओम स्टार ग्रुप सोसायटी,एवं अन्य संस्थाओं शामिल रही।इसमें प्रिया साहू, ममता सोनकर, लक्ष्मी शर्मा,किरन बडेले, कविता रमन, ज्योति पाहवा, ललिता पाल प्रियंका चौरसिया, अनिता शर्मा, बर्षा बिरथरे,वैशाली यादव, सुनीता मालवीय,, शीला पाटिल सविता जैन,रूपल ढक्कर, प्रतिमा ,अंजली जाट,सीमा पालीवाल,जया शेट्टी, अंजली जैन , मुनिया जी, ममता गुप्ता उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!