चारण पर बने वृत्तचित्र का नोजगे पब्लिक स्कूल में प्रदर्शन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

श्रीगंगानगर। राजस्थानी कवि, आलोचक, नाटककार, साहित्य अकादमी, नई दिल्ली में राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के संयोजक डॉ अर्जुन देव चारण के व्यक्तित्त्व व कृत्तित्व पर बने वृत्तचित्र का श्रीगंगानगर के नोजगे पब्लिक स्कूल में प्रदर्शन हुआ। साहित्य अकादमी, नई दिल्ली ने इस फिल्म का निर्माण किया है। प्रदर्शन में स्कूल के विद्यार्थी, शहर के साहित्यकार, बुद्धिजीवी उपस्थित थे।
वृत्तचित्र का निर्देशन, लेखन व संपादन कवि, आलोचक, कला मर्मज्ञ डॉ राजेश कुमार व्यास ने किया है। इसमें भारतीय नाट्य परंपरा में डॉ चारण के योगदान का चित्रण है। साथ ही राजस्थानी साहित्य में उनके अवदान की चर्चा की गई है। इस अवसर पर बोलते हुए लेखक डॉ मंगत बादल ने उनके पूरे साहित्यिक जीवन का परिचय दिया। उनकी कालजयी कृति ‘ अगन सिनान ‘ के माध्यम से उठाए गए स्त्री विमर्श के मुद्धों पर विस्तार से चर्चा की। स्कूल के चेयरमेन डॉ पी एस सूदन ने कहा कि विद्यार्थियों ने इस फिल्म के माध्यम से अपनी संस्कृति और विरासत को जाना। डॉ संदेश त्यागी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन कृष्ण कुमार आशु ने किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!