जनप्रतिनिधि कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लोगों को लाभांवित कराने में महती भूमिका निभाए

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जनप्रतिनिधि कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लोगों को लाभांवित कराने में महती भूमिका निभाए

जयपुर, 22 अप्रैल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री श्री टीकाराम जूली ने कहा कि जनप्रतिनिधि कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लोगों को लाभांवित कराने में महती भूमिका निभाए।

 श्री जूली की अध्यक्षता में शुक्रवार को अलवर जिले के मालाखेडा पंचायत समिति साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों से कहा कि अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ क्षेत्र की पानी, बिजली, सडक, शिक्षा व स्वास्थय जैसी मूलभूत समस्याओ के समाधान व जनता की सेवा के लिए तत्पर रहे और आवश्यक प्राथमिकताओं के साथ विकास कार्य में सहयोग करें।

 उन्होंने कहा कि आयोजित होने वाली बैठकों के लिए सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं के निदान व विकास में सहयोग कर विकास की गति को ओर आगे बढाये और अपनी-अपनी प्राथमिकताएं तय करें। उन्होंने कहा कि बैठक में विभागवार चर्चा के बाद क्षेत्र की जनता के लिए कितना कार्य करवा पाते है इसकी भी समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि साधारण सभा की आयोजित होने वाली बैठकों के लिए  विकास अधिकारी सभी सदस्यों को पूर्व में पत्र और दूरभाष से सूचना उपलब्ध कराए ताकि जनप्रतिनिधि पूर्व तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित हो  सके। बैठक में मंत्री श्री जूली ने चिकित्सा विभाग द्वारा 27 अप्रेल को  मालाखेडा  पंचायत समिति परिसर में आयोजित होने वाले मेले के पोस्टर का विमोचन भी किया।

 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे पूर्ण तैयारी के साथ साधारण सभा की बैठक में भाग ले एवं जनप्रतिनिधियों की बात को गंभीरता से सुने एवं अपने एजेन्डे में शामिल करें। उन्होंने बैठक में भाग लेने वाले अधिकारियों से कहा कि बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के साथ लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने जलदाय विभाग के एईएन को निर्देश दिए कि गर्मी के दिनों में पेयजल की आर्पूति सुनिश्चित करें। साथ ही जहां पानी की सप्लाई नहीं है वहां पर टैंकरों से पानी की सप्लाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि विद्युत आर्पूति ग्रामीण क्षेत्रों में बाधित ना हो इसके लिए मालाखेडा में ब्लॉक स्तरीय कैंप का आयोजन करें साथ ही जलार्पूति से संबंधित विद्युत कनेक्शनों को बिना डिमांड नोटिस के ही तुरंत लगवाया जाना सुनिश्चित करें।

 इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
Categories:
error: Content is protected !!