जन शिक्षण संस्थान बीकानेर द्वारा रोजगार परक प्रशिक्षण केंद्र के प्रमाण पत्रों का वितरण समारोह आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान बीकानेर द्वारा रोजगार परक प्रशिक्षण केंद्र के प्रमाण पत्र का वितरण समारोह कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान बीकानेर द्वारा संचालित रोजगार परक प्रशिक्षण केंद्र के प्रमाण पत्र वितरण समारोह के अवसर पर विशिष्ट अतिथि पार्षद अनूप भाटी जी बिग एफएम से आर जे रोहित पॉलिटेक्निक कॉलेज से भवानी सर जी उपस्थित रहे

पार्षद अनूप भाटी जी ने आदि योजनाओं के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया बिग एफएम से आरजे रोहित ने कहा कि अक्सर बिग एफएम से एक धुन सुनाई देती है की धुन बदल के तो देखो सही मायने मैं अपनी सोच बदल कर अपने हुनर और अपने जुनून को एक साथ जिंदा रखो

पॉलिटेक्निक कॉलेज से भवानी सर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हुनर को रोजगार में बदल कर आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वयं को ही पहल करनी होगी इसके साथ ही कार्यक्रम संस्थान के निदेशक श्री ओम प्रकाश जी सुथार ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को संस्थान से ही रोजगार देने का प्रयास किया जाता है

संस्थान की अनुदेशकों रेशमा वर्मा ने ब्यूटी थैरेपिस्ट और ट्रेडिशनल कुकिंग प्रशिक्षण का 20-20 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया और इसी के साथ कार्यक्रम के समापन पर रेशमा वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया

Categories:
error: Content is protected !!