जयपुर के सेवाधाम में महिला समूह श्रीसिद्धा द्वारा बस्ती के वंचित परिवारों की बालिकाओं हेतु कौशल शिविर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1798263573439025234?t=iXrobkiGr711J2rX9rqjxA&s=19
[metaslider id=”83227″]

जयपुर। जयपुर के सेवाधाम में महिला समूह श्रीसिद्धा ने बस्ती के वंचित परिवारों की बालिकाओं को इस गर्मी के मौसम में कुछ राहत देने हेतु ठण्डा मीठा पेय के साथ नाश्ता वितरित किया गया एवं उन्हें गर्मियों की छुट्टियों में कौशल विकास का अवसर प्रदान करने हेतु ब्यूटीशियन, नृत्य कला आदि
की कक्षाएं प्रारंभ करने का विचार किया गया। इसके लिए कॉर्डिनेटर डा.राकेश कालरा ने बालिकाओं को प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर बालिकाओं के साथ सभी
को-कॉर्डिनेटर डा.दिव्या वालिया के सुरीले गाने ‘दिल है छोटा सा छोटी सी आशा’ पर झूमे। प्रिया ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार प्रकट किए। केंद्र की शिक्षिका, दिशा ने बालिकाओं को शनिवार की कक्षाओं में नियमित रहने का आग्रह किया,सुदेश जौली व शवेता ने व्यवस्था संभाली एवं मुस्कान ने कार्यक्रम का सुन्दर संचालन किया। सभी बालिकाओं को कापियां भी वितरित की गईं।
इस कार्यक्रम में RBI के पूर्व अधिकारी श्री प्रमोद प्रधान जी , मस्ती की पाठशाला से अनुज जी ,शिरीष जी एवं सेवाभारती भाग एक के अध्यक्ष रामलाल प्रजापत की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी ने 23 जून के केसरिया दौड़ के पोस्टर का भी विमोचन किया।

Categories:
error: Content is protected !!