जयपुर के होटल हयात के साझेदारों पर आईटी रेड:तीन कारोबारी समूहों के 21 ठिकानों पर छापे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*जयपुर के होटल हयात के साझेदारों पर आईटी रेड:तीन कारोबारी समूहों के 21 ठिकानों पर छापे*
आयकर विभाग ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी में होटल और रियल एस्टेट से जुड़े तीन कारोबारी समूहों के 21 ठिकानों पर छापे मारे। इसमें एक पूर्व सांसद के बेटे के ठिकानें भी शामिल हैं। आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग की दो दर्जन से ज्यादा टीमों ने सुबह से जयपुर में छापे की कार्रवाई शुरू की जो शाम तक जारी थी।विभाग ने मानसरोवर इस्कान रोड स्थित होटल हयात के चार साझेदारों पर छापे मारे जिनमें पूर्व सांसद का बेटा, सांगानेर निवासी रामस्वरूप धानोपिया, कुंच बिहारी और हरिकिशन शामिल हैं। इनके आवासीय और व्यावसायिक ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक की जानकारी के अनुसार इन सभी कारोबारियों के आपस में तार जुड़े हुए हैं। कुछ जमीनों की खरीद-फरोख्त के साथ निर्माण कार्य के सौदे भी इनके बीच हुए हैं। रात तक कार्रवाई जारी थी अब तक की कार्रवाई में बड़ी संख्या में जमीन की खरीद-फरोख्त के कागजात मिले हैं जिनमें कुछ बेनामी संपत्ति होने की संभावना है। इसके अलावा काफी बड़ी संख्या में नकद भुगतान से संबंधित जानकारी विभाग को हाथ लगी है।दरअसल विभाग के तीन माह के अंतरिम एक्शन प्लान में अधिकारियों को कर चोरों से संबंधित काफी जानकारियां जुटाने को कहा गया था। इस कड़ी में राज्य के कई बड़े कारोबारी, बिल्डर, डाक्टर, शिक्षण सेवाओं से जुड़े लोग, कस्टम ब्रोकर और कस्टम सेवाएं देने वाली कंपनी विभाग की रडार पर है।

*रियल एस्टेट कारोबारी पर शिकंजा*
विभाग की टीमों ने शहर के नामी बिल्डर त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के मालिक के ठिकानों पर भी छापे मारे हैं। इसका एक बड़ा कांपलेक्स टोंक रोड पर गांधी नगर स्टेशन के कोने पर बन रहा है। इसके आवास और कार्यालय पर भी कार्रवाई की जा रही है।

*ठेकेदार भी लपेटे में*
विभाग ने सहकार मार्ग स्थित एक ठेकेदार मुरारीलाल अग्रवाल के ठिकानों पर भी छापे मारी की है जिसमें टोंक फाटक स्थित मकान और सहकार मार्ग स्थित कार्यालय शामिल हैं।आयकर विभाग ने अभी तक कितना सामान जब्त किया इस की अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। सम्भवतय सुबह आयकर इस की जानकारी मीडिया से साझा करेगा।

Categories:
error: Content is protected !!