जयपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर भिड़े दो आशिक:’वह मेरी है-वह मेरी है’ बोलकर झगड़े, दोनों के साथ ​​​​​​​लिव-इन में रही; नहीं चलने दिया पता

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर भिड़े दो आशिक:’वह मेरी है-वह मेरी है’ बोलकर झगड़े, दोनों के साथ ​​​​​​​लिव-इन में रही; नहीं चलने दिया पता
जयपुर में एक लड़की के प्यार में पड़े दो आशिक आपस में भिड़ गए। पिछले 4 सालों से दोनों युवकों से उसका अफेयर चल रहा था। गर्लफ्रेंड के दूसरे के साथ होने का पता चला तो दोनों आशिक आमने-सामने हो गए। दोनों ‘वह मेरी है-वह मेरी है’ कहकर झगड़ने लगे। हंगामे की सूचना पर पहुंची एयरपोर्ट थाना पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर थाने लाई। लड़की को बुलाने पर थाने तो आई, लेकिन कुछ देर बाद ही भाग गए। दोनों युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।SHO हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि शांतिभंग के आरोप में पवन और बस्ती राम निवासी जगतपुरा को गिरफ्तार किया गया। दोनों लड़के कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहे है। गुरुवार देर रात दो लड़कों के झगड़ने और हंगामा करने की सूचना मिली थी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवक एक लड़की को लेकर ‘वह मेरी है-वह मेरी है’ बोलते हुए लड़ रहे थे। पुलिस ने दोनों को पकड़ा तो कहने लगे ‘नहीं वह तेरी है, उसे तू ही रख ले’। झगड़ने वाले दोनों लड़के पवन और बस्ती राम को पकड़कर थाने ले आई।

दोनों आशिकों के साथ चल रहा अफेयर
जगतपुरा में रहकर कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही लड़की को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया। एक बार तो लड़की थाने आई, लेकिन फिर चुपचाप वहां से भाग गई। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों की गर्लफ्रेंड एक ही है। उस लड़की से पिछले 4 साल से दोनों का अफेयर चल रहा है। दोनों युवकों को इस बात का पता ही नहीं था कि वह एक ही युवती के साथ लिव-इन में रह रहे है। कुछ दिनों के लिए लड़की पवन के साथ और कुछ दिन बस्ती राम के साथ लिव-इन में रहती थी। गुरुवार को बस्ती राम को पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड पवन नाम के युवक के साथ है। बस्ती राम ने पवन की लोकेशन पूछकर मिलने की बात कही। पवन को भी जैसे ही एक बारे में पता चला तो वह भी बस्ती राम से मिलने पहुंच गया। गर्लफ्रेंड को लेकर दोनों झगड़ने लगे।

Categories:
error: Content is protected !!