जयपुर में निजी सचिव को हनीट्रेप में फंसाया:रेप केस में फंसाने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, 8 लाख रुपए ऐंठे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर में निजी सचिव को हनीट्रेप में फंसाया:रेप केस में फंसाने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, 8 लाख रुपए ऐंठे
जयपुर में हनीट्रेप में फंसाने की धमकी देकर एक निजी सचिव से ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। रेप की FIR दर्ज कराने की धमकी देकर 8 लाख रुपए ऐंठ लिए। लगातार पैसों की डिमांड से परेशान होकर पीड़ित ने बजाज नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस ने बताया कि वैशाली नगर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह निजी सचिव के पद पर कार्यरत है। JLN मार्ग बजाज नगर निवासी एक महिला ट्रांसफर के खाली पदों की जानकारी के लिए डिपार्टमेंट में आती जाती थी। डिपार्टमेंट में कई बार मिलने के कारण अच्छी दोस्ती हो गई। जुलाई-2021 में बातचीत के दौरान तलाकशुदा होने की बताकर बातों में फंसा लिया। सितम्बर-2021 में परिचित महिला की इच्छा से शारीरिक संबंध बनाए।

दिसम्बर-2021 और फरवरी-2022 में दोबारा सहमति से दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद रेप के मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर 7 लाख रुपए मांगे। फरवरी से जून महीने के बीच टुकड़ों में 7 लाख रुपए दे दिए। एक महीने चुप रहने के बाद जुलाई-2022 में दोबारा 5 लाख रुपए की मांग कर धमकाना शुरू कर दिया। वॉट्सऐप कॉल कर लगातार धमकियां देने लगी। ब्लैकमेल कर 1 लाख रुपए ओर वसूल लिए। लगातार रुपयों की डिमांड से परेशान होकर पीड़ित ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Categories:
error: Content is protected !!