जयपुर में पाक विस्थापितों को मिली भारत की नागरिकता:कोई डॉक्टरी की तो कोई वेब डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रहा, कलेक्ट्रेट में जारी किया नागरिकता सर्टिफिकेट

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर में पाक विस्थापितों को मिली भारत की नागरिकता:कोई डॉक्टरी की तो कोई वेब डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रहा, कलेक्ट्रेट में जारी किया नागरिकता सर्टिफिकेट

जयपुर

सालों से भारत में रहने के बाद आखिरकार 5 पाक विस्थापितों को आज भारतीय नागरिकता मिल गई। नागरिकता पाने वालों में एक लड़की जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही है, जबकि दूसरी बच्ची वेब डिजाइनिंग का कोर्स किया है।

जयपुर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (दक्षिण) अबू सुफियान चौहान ने बताया- आज 5 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे। इसमें संजय कुमार, सुनीता, हर्षा, निशा और राजेश कुमार है। नागरिकता प्रमाण-पत्र मिलने के बाद संजय कुमार ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि आज कई सालों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है और आज हम फक्र के साथ कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं।

उन्होंने बताया- अब तक कुल 299 पात्र आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विशाल जांगिड़ भी नागरिकता प्रमाण पत्र वितरण समारोह में उपस्थित रहे।

डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही है बच्ची

नागरिकता पाने वालों में निशा जयपुर में ही एसएमएस मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई कर हरी है। निशा के माता-पिता को सरकार पहले नागरिकता दे चुकी है। आज उनको नागरिकता मिलने पर उन्होंने भारत सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताया। इसी तरह नागरिकता पाने वाली हर्षा भी फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही। संजय कुमार और सुनीता दोनों भाई-बहन है। यहां जयपुर में पढ़ाई कर रहे है। वहीं, राजेश कुमार जयपुर में रहकर मैकेनिक का काम करता है। राजेश कुमार की माता को कुछ साल पहले ही नागरिकता मिली।

Categories:
error: Content is protected !!