NATIONAL NEWS

जयपुर सेवा भारती श्री सिद्धा समूह की महिलाओं ने मनाया बसंत पंचमी उत्सव

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर। जयपुर सेवा भारती श्री सिद्धा समूह की सभी महिलाओं ने मिलकर आज बसंत पंचमी का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया| सभी महिलाएं पीले परिधान में उपस्थित हुई और हर एक सदस्य ने एक-एक करके कविता, गाना तथा भजन की प्रस्तुति दी। डॉ राकेश कालरा ने बसंत पंचमी के मनाने के विभिन्न पारंपरिक कारणों पर प्रकाश डाला वहीं डॉ दिव्या ने मंत्र मुग्ध करने वाली एक प्रार्थना प्रस्तुत की। मुस्कान ने सुंदर व मजेदार खेल खिलाए साथ ही एक सुंदर गाने पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। मधु ने मां सरस्वति पर भजन सुनाया।डॉ प्रियल एवं श्वेता ने मंच संचालित किया सभी ने काफी आनंद लिया। बसंत पंचमी के उत्सव पर आगे सेवा कार्यों को बढ़ाने एवं कार्यशालाओं को विद्यालय में संचालित करने हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। अंत में सभी ने स्वादिष्ट व लजीज भोजन का आनंद उठाया।डा कालरा व सुदेश जोली ने सबको धन्यवाद दिया एवं अनु भाटिया व कई सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!