NATIONAL NEWS

जरूरत की खबर- रामलला दर्शन में फर्जी VIP पास:वॉट्सऐप पर आ रहे लिंक, क्लिक से अकाउंट खाली, जानें दर्शन-आरती का सही तरीका

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जरूरत की खबर- रामलला दर्शन में फर्जी VIP पास:वॉट्सऐप पर आ रहे लिंक, क्लिक से अकाउंट खाली, जानें दर्शन-आरती का सही तरीका

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस मौके पर लाखों की तादाद में श्रद्धालु जमा हो रहे हैं। PM नरेंद्र मोदी भी इस अहम मौके का हिस्सा होंगे। हर राम भक्त इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनना चाहता है। लोग जुगत लगा रहे हैं, बस किसी तरह एंट्री का इंतजाम हो जाए। मौका दिखा तो फर्जी एंट्री दिलाने वाले ठग भी एक्टिव हो गए, वो भी VIP पास के साथ।

वॉट्सऐप पर इन दिनों एक मैसेज सर्कुलेट हो रहा है। इसमें शुभकामना संदेश के साथ लिखा है कि आपको 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले कार्यक्रम के लिए VIP पास दिया जा रहा है। इस मैसेज के साथ एक लिंक भेजा जा रहा है। मैसेज में कहा गया है कि इस लिंक पर जाकर यह ऐप इंस्टॉल करें और फ्री VIP पास पाएं।

ये मैसेज एक फ्रॉड है। साइबर ठग इस समय लोगों को रामलला के दर्शन के लिए VIP पास दिलाने के नाम पर ठग रहे हैं।

ऐसे में सवाल उठता है कि-

– यह कैसे पहचानें कि कोई लिंक जेनुइन है या नहीं।

– क्या सरकार ने ऐसा कोई ऐप बनाया है।

– क्या सरकार आम लोगों को VIP पास दे रही है

– क्या यह लिंक सरकार की तरफ से लोगों को भेजा जा रहा है।

आज जरूरत की खबर कॉलम में इन्हीं सवालों के जवाब ढूंढ़ने की कोशिश करेंगे।

हमारे आज के एक्सपर्ट हैं- राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, यूपी पुलिस।

सवाल: सरकार या राम मंदिर ट्रस्ट ने किसे VIP पास दिए हैं?

जवाब: मंदिर ट्रस्ट या सरकार ने VIP पास का इंतजाम सिर्फ खास लोगों (डिग्नेटरीज) के लिए किया है। ये पास उन्हें निमंत्रण पत्र के साथ भेजे गए हैं। वॉट्सऐप इंस्टॉल करने के बदले VIP पास की कोई व्यवस्था सरकार की तरफ से नहीं की गई है। ऐसे मैसेज मिलें तो इन्हें आगे न बढ़ाएं। साथ ही, भेजने वाले को भी सावधान करें।

सवाल: क्या सरकार ने राम मंदिर पूजा के VIP पास के लिए कोई ऐप बनाया है और उसका लिंक लोगों को भेजा जा रहा है?

जवाब: सरकार ने आम लोगों के लिए किसी तरह के VIP पास की व्यवस्था नहीं की है और न ही कोई ऐप बनाया है। इस तरह के ऐप का मैसेज और उसका लिंक साइबर ठगों की तरफ से भेजा जा रहा है। इस मैसेज से सावधान रहें।

सवाल: अगर कोई गलती से इस ऐप पर क्लिक करे तो क्या नुकसान हो सकता है?

जवाब: राहुल मिश्रा कहते हैं कि आपको प्ले स्टोर के अलावा किसी अन्य जगह से कोई ऐप इंस्टॉल नहीं करना चाहिए। यह आपके डेटा के लिए अनसेफ होता है। आजकल व्हॉट्सऐप पर APK फाइल्स भेजी जा रही हैं। आप जैसे ही उन्हें इंस्टॉल करेंगे, वे आपसे कॉन्टैक्ट्स और गैलरी का एक्सेस मांगेंगे। परमिशन देते ही आपके फोन का बहुत सारा डेटा जालसाजों के पास चला जाएगा। फिर वह उसका मिसयूज कर सकते हैं। जैसे आपके फोनबुक से कोई कॉन्टैक्ट निकालकर उसे मैसेज कर सकते है। आपके नाम पर पैसे ऐंठ सकते हैं। पहले भी इस तरह के कई केस सामने आ चुके हैं।

सवाल: क्या इन ऐप्स से आपके बैंक अकाउंट को कोई खतरा है?

जवाब: राहुल मिश्रा बताते हैं कि ठग इन ऐप्स के जरिए सीधे आपके पैसे नहीं उड़ा सकते, लेकिन आपको फुसलाकर रिमोट एक्सेस ले सकते हैं। जैसे लैपटॉप में टीमविवर, एनीडेस्क होते हैं। वैसे ही मोबाइल फोन के एक्सेस के लिए क्विक सपोर्ट जैसे कई ऐप्स हैं। इसके जरिए आपके फोन का एक्सेस उनके पास चला जाएगा और वे इसे ठीक वैसे ही ऑपरेट कर पाएंगे, जैसे आप कर रहे हैं। आपके UPI ऐप्स और OTP का भी एक्सेस ठगों के पास होगा। इस तरह आपका बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है। इसलिए एक्सटर्नल सोर्स से मिलने वाली कोई APK फाइल कभी इंस्टॉल न करें।

सवाल: अगर कोई व्यक्ति इस झांसे में आ गया है तो उसे क्या करना चाहिए?

जवाब: इसका शिकार हुए लोगों को तत्काल 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज करनी चाहिए। यह ऑल इंडिया साइबर हेल्प लाइन नंबर है। इसके अलावा हर जिले में लोकल साइबर सेल की टीम बनी हुई है। आप वहां जाकर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

सवाल: यह कैसे पहचानें कि कोई लिंक सही है या नहीं या सही सोर्स से आया है या नहीं?

जवाब: सेफ और जेनुइन लिंक को SSL सर्टिफिकेट मिलता है। ये लिंक आमतौर पर https से शुरू होते हैं। वॉट्सऐप फॉरवर्ड पर मिलने वाले लिंक आमतौर सेफ नहीं होते। इन्हें क्लिक करने से बचना चाहिए। आप गूगल यूआरएल चेकर पर लिंक डालकर भी उसे चेक कर सकते हैं।

ऊपर दी गई बातों को पढ़कर आप स्वयं को और अपनों को साइबर ठगी से बचा सकते हैं। लेकिन असली सवाल अब भी अनुत्तरित है- राम मंदिर दर्शन करने का सही और सुरक्षित तरीका क्या है। तो चलिए यह भी समझ लेते हैं।

सवाल: रामलला के दर्शन के लिए पास कहां से ले सकते हैं? दर्शन का समय क्या है?

जवाब: राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा और अनुष्ठान होंगे। इसके बाद VIP और VVIP दर्शन होंगे। उनके बाद संत जन दर्शन करेंगे। फिर अगले दिन यानी 23 जनवरी से यहां आम लोग दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए किसी भी तरह के पास की जरूरत नहीं होगी। दर्शन का समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम में 2 बजे से 6 बजे तक रखा गया है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई लाइनें लगवाई जाएंगी।

सवाल: राम मंदिर की आरती में शामिल होने के लिए क्या करें?

जवाब: आरती दिन में तीन बार होगी। सुबह 6:30 बजे, दोपहर 12 बजे और शाम को 7:30 बजे। आरती में सिर्फ पासधारक ही शामिल हो सकेंगे।

सवाल: आरती के लिए पास कहां से मिलेंगे? इसकी कीमत कितनी है?

जवाब: सुबह और दोपहर की आरती के लिए एक दिन पहले ही पास बुक करना होगा। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ऑफिशियल वेबसाइट srjbtkshetra.org पर जाकर भी ये बुकिंग की जा सकती है।

-शाम की आरती के लिए रामजन्मभूमि के कैंप ऑफिस जाकर आरती से 30 मिनट पहले पास लिए जा सकते हैं। इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना है। बुकिंग के समय एक आईडी प्रूफ जरूरी होगा। एक आरती में अधिकतम 60 लोगों को शामिल करने की योजना है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!