Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

जिला कलक्टर नमित मेहता ने किया राजकीय किशोर एवं संप्रेषण गृह का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बाल श्रम उन्मूलन गतिविधियों में गति के दिए निर्देश

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 4 अगस्त। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को राजकीय किशोर एवं संप्रेषण गृह का औचक निरीक्षण किया तथा यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मेहता ने इन केन्द्रों में आवासितों से मुलाकात की तथा इनके भोजन, सुरक्षा एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किशोर गृह के बच्चों को खेल, योगा, संगीत, आॅनलाइन एजुकेशन जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाए, जिनसे इनमें सीखने की प्रवृत्ति बढ़े। इसके लिए आवश्यकता अनुसार ट्यूटर की व्यवस्था कर दी जाएगी। किशोर गृह में आवासित किशोर द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स और अन्य कलाकृतियों की सराहना की तथा कहा कि इस हुनर में और अधिक निखार लाने के लिए नियमित अभ्यास करें। इसके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आवासितों के स्वास्थ्य और मेडिकल चेकअप के बारे चिकित्सा विभाग के कार्मिकों से जानकारी ली। संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जाना तथा इसे चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान बाल कल्याण समिति के कार्यों का त्रैमासिक निरीक्षण तथा किशोर न्याय बोर्ड के कार्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि बाल कल्याण समिति की बैठकों में पीबीएम अस्पताल अधीक्षक सहित सभी संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाया जाए, जिससे बच्चों की विभिन्न आवश्यकताओं की समयबद्ध पूर्ति हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि बाल कल्याण समिति के प्रावधानों, अधिकारों तथा समिति के विरुद्ध अपीलीय अभिकरण सूचना सम्बन्धी बोर्ड लगाने के लिए किशोर गृह अधीक्षक को दिए। उन्होंने कहा कि ‘बाल श्रम मुक्त बीकानेर’ अभियान में और अधिक गति लाई जाए। विभिन्न औद्योगिक इकाईयों का औचक निरीक्षण करते हुए बाल श्रम से संबंधित प्रावधानों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा जिले की प्रत्येक औद्योगिक इकाई को बाल श्रम मुक्त इकाई बनाना सुनिश्चित किया जाए। यदि कहीं बाल श्रम का मामला सामने आता है, तो त्वरित नियमानुसार कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बाल श्रम विषय पर बात रखी जाएगी, जिससे प्रत्येक औद्योगिक इकाई संचालक इसके प्रति जागरुक हो सके। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण किया तथा इसकी नियमित सार-संभाल के लिए निर्देशित किया। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार, बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक कविता स्वामी, राजकीय किशोर एवं संप्रेषण गृह अधीक्षक डाॅ. अरविंद आचार्य, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डाॅ. किरण सिंह तंवर, एड. जुगल किशोर व्यास, सरोज जैन, हर्षवर्द्धन सिंह भाटी, आईदान, किशोर न्यास बोर्ड के सदस्य एड. अरविंद सिंह सैंगर तथा किरण गौड़ मौजूद रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!