जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा, बीकानेर में हर घर तिरंगा के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK_/status/1823754272548204925?t=ni_57vhTXxTlL4NRmpP8Uw&s=19
[metaslider id=”83227″]

बीकानेर। राज्य सरकार द्वारा “हर घर तिरंगा” और जन समुदाय को शपथ दिलाने के उद्देश्य से कार्यालय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा, बीकानेर द्वारा कार्यालय परिसर में समस्त अधिकारियों और कार्मिकों को अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्र के लिए बलिदानी स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावना का सम्मान तथा भारत के विकास व प्रगति के लिए खुद को समर्पित करने की शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सम्बंध में कार्यालय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक एवं कार्यालय अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा के अधिकारी और कार्मिकों के अलावा स्काउट के छात्रों ने तिरंगा रैली निकाली।
इस आयोजन में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा, सहायक निदेशक भैरूसिंह राठौड़, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गजानंद सेवग, उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारिरिक शिक्षा) अनिल बोड़ा, सहायक परियोजना समन्वयक कृष्णमोहन शर्मा व कैलाश धवल, कार्यक्रम अधिकारी विष्णुदत्त जोशी, रामदान चारण, धीरज पारीक, दीपक शर्मा, आरती पुरोहित, प्रिया पड़िहार आदि उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!