NATIONAL NEWS

जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार बोड़ा ने भोलासर, खिंदासर व दसोड़ी की स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार बोड़ा ने आज भोलासर तथा खिंदासर व दसोड़ी की स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। शिक्षण व्यवस्था सही पाई गई तथा मिड डे मील सुचारू रूप से चल रहा था। कक्षा में जाकर बच्चों के बौद्धिक स्तर का परीक्षण भी किया गया। अध्यापकों को आगामी आने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए बच्चों को स्ट्रेस लेस पढ़ाई करवाने व खुशनुमा माहौल में परीक्षा की तैयारी कराने के लिए निर्देश दिए गए। वर्कबुक और गृह कार्य की जांच की गई। खेलकूद से संबंधित अध्यापकों से रिपोर्ट ली गई तथा आवश्यक सुझाव दिए गए। एसडीएमसी सदस्यों और मीटिंग के बारे में जानकारी लगी तथा अधिक से अधिक अभिभावकों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। खिंदासर के प्रिंसिपल रामदास सान्याल व उच्च प्राथमिक विद्यालय दासोड़ी के प्रधाना ध्यापक भगवान दान रत्नू साथ में थे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!