बीकानेर,जिला स्तरीय 68 वीं विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता एनडी मॉर्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तत्वाधान में गवरा देवी गेस्ट हाउस में आयोजित हों रही है। प्रतियोगिता समिति के सदस्य मोहर सिंह सलावद ने बताया की मंगलवार को हुए मुकाबलों में 14 वर्ष बालिका में रायन इंटरनेशनल स्कूल की याशिका चौधरी ने 7 राउंड में 7 अंक बनाकर पहला स्थान प्राप्त किया। बी.के.माहेश्वरी पब्लिक स्कूल की नेन्सी बोड़ा 6 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर रही। माहेश्वरी पब्लिक स्कूल की तोषिका जोशी 6 अंक बनाकर तीसरे स्थान पर रही। सोफिया स्कूल की अनन्या 5.5 अंक बनाकर चौथे स्थान पर और श्री जैन पब्लिक की नेहल जैन ने 5.5 अंक बनाकर पांचवां स्थान हासिल किया। 19 वर्ष बालक ग्रुप में शिक्षा हाई स्कूल के मधुर स्वामी ने पहला,एमएम स्कूल के खुशाल व्यास ने दूसरा,नालन्दा स्कूल के मयंक रंगा व लोकेश उपाध्याय तीसरा और चौथा व श्री जैन पब्लिक स्कूल के पार्थ सारथी ने पांचवा स्थान हासिल किया। इन पांचों खिलाड़ियों ने छ: छ: अंक बनाएं लेकिन टाईब्रेक के आधार पर क्रमश: एक से पांच स्थान पर रहे। उप जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (खेलकुद) अनिल बोड़ा ने प्रतियोगिता का निरीक्षण किया व विद्यार्थियों का हौसला अफजाई की। साथ ही कहा की खेलों की खेल की भावना से खेले। संयोजक सुनील हर्ष ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। निर्णायक मंडल में बीडी हर्ष, हर्ष वर्धन हर्ष,महोदव चौधरी,मुकेश जैन,सुरेश जोशी,अदिति तिवाड़ी,डॉ.कृष्णा आचार्य,अर्चना तंवर ,भानु आचार्य,व विशेष सहयोग आनंद व्यास,सुशील बोहरा,मोहर सिंह सलावद,ऋषिराज व्यास, सत्य नारायण करनानी का रहा।
Latest Posts
- कारगिल विजय दिवस पर एमजीएसयू में हुआ पौधारोपण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

- महावीर इंटरनेशनल द्वारा मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

- “मरू लहरिया सीजन 2” के पोस्टर का विमोचन-बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि बाईसा द्वारा

- इतिहास विभाग में राती घाटी युद्ध पर हुआ विस्तार व्याख्यान आयोजित..

- मो. रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर 31 जुलाई को होगा ‘मो. रफी तू बहुत याद आया’ कार्यक्रम

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


