जिले में कल्ला सबसे उम्रदराज, अंशुमान सिंह सबसे युवा प्रत्याशी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जिले में कल्ला सबसे उम्रदराज, अंशुमान सिंह सबसे युवा प्रत्याशी

जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों में बीकानेर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.बीडी कल्ला जहां सबसे अधिक आयु (74 वर्ष ) के प्रत्याशी हैं, वहीं कोलायत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशी अंशुमान सिंह भाटी सबसे युवा (27 वर्ष) प्रत्याशी हैं। 

जिले में कल्ला सबसे उम्रदराज, अंशुमान सिंह सबसे युवा प्रत्याशी

जिले में कल्ला सबसे उम्रदराज, अंशुमान सिंह सबसे युवा प्रत्याशी

विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है। सातों विधानसभा क्षेत्रों में एक ओर जहां कई बार विधायक रह चुके अनुभवी प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, तो वहीं पहली बार भाग्य आजमा रहे युवा प्रत्याशी भी भाजपा-कांग्रेस के सिंबल पर चुनावी मैदान में ताल ठोक चुके हैं। कई सीटों पर अनुभवी और पहली बार चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के बीच मुकाबला तय हो गया है। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों में बीकानेर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.बीडी कल्ला जहां सबसे अधिक आयु (74 वर्ष ) के प्रत्याशी हैं, वहीं कोलायत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशी अंशुमान सिंह भाटी सबसे युवा (27 वर्ष) प्रत्याशी हैं।

कांग्रेस के दो उम्मीदवार 70 पार

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कई बार विधायक रह चुके डॉ. बीडी कल्ला पर एक बार फिर विश्वास जताया है। डॉ. कल्ला बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं। नाम निर्देशन पत्र में दी गई जानकारी अनुसार डॉ. कल्ला की आयु 74 वर्ष है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने तीन बार विधायक रह चुके मंगलाराम गोदारा पर एक बार फिर दांव लगाया है। गोदारा की आयु 72 वर्ष है।

41 से 50 वर्ष आयु वर्ग के सर्वाधिक प्रत्याशी

भाजपा और कांग्रेस की ओर से जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे गए हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या 41 से 50 साल आयुवर्ग के प्रत्याशियों की है। इस आयु वर्ग में 6 प्रत्याशी हैं। वहीं 21 से 30 वर्ष आयुवर्ग का एक, 51 से 60 वर्ष आयुवर्ग के 3 और 61 से 70 वर्ष आयुवर्ग के 2 प्रत्याशी भाजपा-कांग्रेस की ओर से चुनावी मैदान में हैं। जबकि 71 से 80 वर्ष आयुवर्ग के 2 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

50 साल से अधिक आयु वर्ग के चार-चार प्रत्याशी

जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा-कांग्रेस की ओर से जो 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे गए हैं, उनमें आठ प्रत्याशी 50 साल या इससे अधिक आयु के हैं। कांग्रेस की ओर से 50 साल से अधिक आयु के प्रत्याशी डॉ.बीडी कल्ला, मंगलाराम गोदारा, गोविन्दराम और सुशीला देवी हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी के रूप में सिद्धि कुमारी, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद और जेठानंद व्यास हैं।

छह प्रत्याशी 50 साल से कम आयु के

सातों सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के छह प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनकी आयु 50 साल से कम है। इनमें भाजपा और कांग्रेस के तीन-तीन प्रत्याशी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी, यशपाल गहलोत और डॉ. राजेन्द्र मूंड की आयु 50 साल से कम है। इसी प्रकार भाजपा प्रत्याशी सुमित गोदारा, बिहारीलाल बिश्नोई और अंशुमान सिंह भाटी की आयु 50 से कम है।

प्रत्याशियों की आयु अनुसार स्थिति

विधानसभा क्षेत्र – प्रत्याशी का नाम -पार्टी -उम्र

खाजूवाला- गोविन्दराम -कांग्रेस –61 वर्ष

डॉ.विश्वनाथ मेघवाल -भाजपा –56 वर्ष

बीकानेर पश्चिम -डॉ. बीडी कल्ला- कांग्रेस – 74 वर्ष

जेठानन्द व्यास -भाजपा –57 वर्ष

बीकानेर पूर्व -यशपाल गहलोत -कांग्रेस –47 वर्ष

सिद्धि कुमारी -भाजपा –50 वर्ष

कोलायत -भंवर सिंह भाटी -कांग्रेस –49 वर्ष

अंशुमान सिंह -भाजपा –27 वर्ष

लूणकरनसर -डॉ. राजेन्द्र मूंड -कांग्रेस –43 वर्ष

सुमित गोदारा -भाजपा –49 वर्ष

श्रीडूंगरगढ़ -मंगलाराम गोदारा – कांग्रेस –72 वर्ष

ताराचंद सारस्वत -भाजपा –69 वर्ष

नोखा -सुशीला देवी डूडी -कांग्रेस – 58 वर्ष

बिहारी लाल बिश्नोई -भाजपा –48 वर्ष

आयु वर्ग अनुसार प्रत्याशियों की स्थिति

आयु वर्ग – प्रत्याशी

21-30 वर्ष – 01

31-40 वर्ष- 00

41-50 वर्ष – 06

51-60 वर्ष – 03

61-70 वर्ष- 02

51-80 वर्ष – 02

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!