जैसलमेर में मदरसे के नाम पर मांग रहे थे चंदा, आज खुफिया एजेंसियां करेंगी संयुक्त पूछताछ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


जैसलमेर: मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर सांगड़ पुलिस ने रामा गांव के पास घूम रहे दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा है. सीमावर्ती जिला होने से जैसलमेर में संदिग्ध घूम रहे दो युवकों की सूचना मिलिट्री इंटेलिजेंस को मिली. इसके बाद सांगड़ पुलिस को इसकी सूचना दी गई. इस पर सांगड़ थानाधिकारी महेंद्रसिंह खींची द्वारा कार्रवाई करते हुए कश्मीर के दोनों युवकों को डिटेन किया गया है. फिलहाल युवकों से पूछताछ चल रही है.
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम शौकत हुसैन बताया है. पुलिस को दोनों युवकों के पास से आधार कार्ड भी मिले है. जिनमें युवकों का नाम शौकत हुसैन (45) पुत्र लाल हुसैन निवासी मडोढ़ जिला पूंछ कश्मीर व शौकत हुसैन (27) पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी मारहोते जिला पूंछ कश्मीर है. फिलहाल युवकों को पकड़कर सांगड़ थाने लाया गया है. पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है. इसके बाद खुफिया एजेंसियों द्वारा पकड़े गए दोनों युवकों से संयुक्त रूप से पूछताछ की जाएगी.
युवक कश्मीर में मदरसे के लिए चंदा मांगने जैसलमेर आए:
बताया जा रहा है कि युवक कश्मीर में मदरसे के लिए चंदा मांगने जैसलमेर आए हैं. इसके बाद घूम घूमकर मदरसे के लिए चंदा लिया जा रहा था. खुफिया एजेंसियों द्वारा पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी की आखिर सीमावर्ती जिले में कश्मीर के युवक चंदा लेने के बहाने आए या दूसरी कोई बड़ी वजह भी हो सकती है. इसका खुलासा पूछताछ के बाद ही होगा.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!