डाॅ. चन्द्रशेखर श्रीमाली को अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्राण समाज का राष्ट्रीय शिक्षाविद् सम्मान…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्राण समाज संस्था द्वारा पुष्कर में आयोजित राष्ट्र्ीय सम्माान समारोह में बीकानेर के शिक्षाविद् एवं नेशनल कॅरिअर काउन्सलर डाॅ. चन्द्रशेखर श्रीमाली को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर ‘राष्ट्र्ीय शिक्षाविद् सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
राष्ट्र्ीय अध्यक्ष विधुशेखर देव और सचिव कैलाश ़ित्रवेदी ने बताया कि अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्राण समाज पुष्कर द्वारा दिया जाने वाले राष्ट्र्ीय शिक्षाविद् सम्मान बीकानेर के शिक्षाविद् डाॅ. चन्द्रशेखर श्रीमाली को इस वर्ष दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि आरएएस अधिकारी ऋषिबाला श्रीमाली के साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधिपति चन्द्रप्रकाश श्रीमाली को समाज रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालो को राष्ट्र्ीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यहां यह उल्लेखनीय है कि डॉ. श्रीमाली को भारत सरकार के नेशनल कॅरियर सर्विस (एनसीएस) द्वारा प्रमाणित नेशनल कॅरियर काउंसलर के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा वे काउंसलर काउंसिल ऑफ इंडिया (सीसीआई) के राजस्थान चैप्टर के प्रभारी भी हैं। उनके मार्गदर्शन में 200 से अधिक कॅरियर सेमिनारों का आयोजन हुआ है, जो युवाओं को सही मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। डाॅ. श्रीमाली को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए भारत सरकार के युवा मामले और खेत्र मंत्रालय द्वारा इंदिरा गांधी एनएसएस अवार्ड से सम्मानित किया गया हुआ है साथ ही उच्च शिक्षा में योगदान के लिए भारत विद्या शिरोमणि अवार्ड, कॅरियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए पॉजिटिव कॅरियर लीडर अवार्ड के साथ उनको राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर उनके उल्लेखनीय कार्यो के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!