डूंगर कॉलेज द्वारा मनाया गया आज़ादी का अमृत महोत्सव

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

डूंगर कॉलेज द्वारा मनाया गया आज़ादी का अमृत महोत्सव
बीकानेर 12 अगस्त।आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को डूंगर महाविद्यालय की एन एस एस विंग द्वारा हर घर तिरंगा व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
नुक्कड़ नाटक का आयोजन मूर्ति सर्किल जयनारायण व्यास कॉलोनी में किया गया।
एन एस एस के स्वयंसेवकों द्वारा “स्त्री-मुक्ति व नशा मुक्ति” की थीम पर ‘आजादी के 75 वर्ष : देश का युवा व मातृशक्ति” नाटक में अभिनय किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ जी पी सिंह सर, सहायक निदेशक राकेश हर्ष, डॉनरेंद्र नाथ , डॉ. विजय ऐरी , एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी केसर मल , राजेन्द्र सिंह, निर्मल कुमार रांकावत, संपत भादू , तथा एस एन जाटोलिया जी, सुरेंद्र मेघ , शशिकांत आचार्य उपस्थित थे।
नाटक में अभिनय करने वालों में यथार्थ , वेदप्रकाश,अजय सिंह, शिव कुमार,संजना, निशा, पलक, शिप्रा,राहुल आदि स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

Categories:
error: Content is protected !!