डूंगर कॉलेज मे राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर 25 जनवरी। डूंगर महाविद्यालय राजनीति विज्ञान परिषद के तत्वावधान में समारोह पूर्वक 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ जीपी सिंह ने निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई। मतदाता जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, समूह गान तथा नाटक के माध्यम से लोकतंत्र के इस उत्सव पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इसमें प्रथम स्थान मतपेटी समूह विशाल सारण एंड पार्टी, द्वितीय स्थान मतदाता समूह मनोज कुमार एंड पार्टी तथा तृतीय स्थान लोकतंत्र समूह खुशबू बानो और पार्टी ने प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ जीपी सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि मतदान के माध्यम से लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग ले करके ही हम भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं। डॉ मैना निर्माण ने विद्यार्थियों को मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाने की तकनीकी जानकारी प्रदान की। मानसी शर्मा तथा विशाल सारण ने मतदान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉक्टर इंदर सिंह राजपुरोहित ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। निर्णायक की भूमिका में डॉ साधना भंडारी, डॉ बिंदु भसीन, तथा डॉ श्यामा अग्रवाल रहे। छात्रसंघ अध्यक्ष हरिराम गोदारा, यश सिंह, विक्रम सैन तथा सोनू कंडारा को डूंगर महाविद्यालय राजनीति विज्ञान परिषद की आजीवन सदस्यता प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन परिषद सचिव डॉ बबीता जैन ने किया।

Categories:
error: Content is protected !!