डेहरू माता मंदिर परिसर में मानस परिवार एवं समिति द्वारा नौ दिवसीय नवाहन परायण पाठ का शुभारंभ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। डेहरू माता सेवा समिति एवं बीकानेर मानस परिवार द्वारा मानस भवन के संकल्प को पुरा करने के लिए संकल्प मानस नवाहन पारायण का नव संवत्सर प्रति प्रदा विक्रम संवत 2082 आज शुभारंभ हुआ।

मीडिया प्रभारी उमेश पुरोहित ने बताया कि गंगासिंह विश्वविद्यालय के पास नाल रोड़ पर स्थित डेहरू माता मंदिर परिसर में धनीनाथ मठ मंदिर के पूर्व अधिष्ठाता ब्राह्मलीन श्री सोमेश्वरा नंद भारती जी के मानस भवन के संकल्प को पुरा करने के लिए आचार्य महामंडलेश्वर निरंजनी आखाड़ा राजगुरु श्री विशोका नंद भारती के कर कमलों द्वारा नवाहन परायण पाठ आज शुभारंभ हुआ।
श्री विशोका नंद जी भारती ने कहा कि आज जो बीकानेर मे रामचरित मानस का प्रचार प्रसार है वह गुरूजी का ही आशीर्वाद है।उन्होंने कहा कि “मन कामना सिद्धि नर पावा,जे यह कथा कपट तजि गावा”राम चरित मानस की प्रत्येक चौपाई,दोहा,छंद जीवन के उद्देश्य को पुरा करने का बीज मंत्र है।उन्होंने गुरु राशि एक्यावन हजार देने की घोषणा की।
कार्यक्रम समन्वयक एवं संयोजक जेठाराम पुरोहित और भंवर पुरोहित ने बताया की पाठ का शुभारंभ समिति के संरक्षक रामरतन पुरोहित ने सप्तनिक करवाया। नवाहन पाठ की शुरुआत वरिष्ठ पाठी नारायण जी पुरोहित, राजेंद्र खत्री,भँवरलाल ओझा,सीेए महेन्द्र चुरा,नरेश चुरा,राजकुमार व्यास,सुशील पुरोहित आदि पाठी ने की।
कार्यक्रम में संरक्षक रामकुमार पुरोहित,रामेश्वर पुरोहित,रूप जी पुरोहित,सुरेंद्र ओझा,नरेंद्र कुमार पुरोहित, रमेश पुरोहित,एड.अनिल पुरोहित,मास्टर पवन पुरोहित,बटुक पुरोहित,अटल पुरोहित,गोविंद पुरोहित,अलोक पुरोहित,अनिल सेवादार,श्यामसुंदर रंगा,राकेश आसोपा,मूलचंद सुथार,उमेश मारु, राजा व्यास आदि का सहयोग रहा।
अध्यक्ष एड.पवन पुरोहित ने सभी मानस प्रेमियों और महाराज का स्वागत और अभिनन्दन किया।
राजेश पुरोहित ने बताया कि डेहरू माता परिसर में माह के अंतिम रविवार को कड़ाई का प्रसाद का आयोजन होता है।उसका भी आज आयोजन हुआ।जिसमे सभी का सहयोग रहा।
मुख्य संरक्षक शंकर पुरोहित ने सभी का आभार व्यक्त किया।
मीडिया प्रभारी
उमेश पुरोहित
9950613613

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!