डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह शुक्रवार कोबनाएंगे मानव श्रृंखला, संविधान की प्रस्तावना का होगा पठन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 13 अप्रैल। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती का समारोह शुक्रवार को अम्बेडकर सर्किल पर आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रातः 7:07 बजे से 7:30 बजे तक अम्बेडकर सर्किल पर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी और संविधान की प्रस्तावना का पठन किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) पंकज शर्मा ने बताया कि आयुक्त, नगर निगम, सचिव नगर विकास न्यास, पुलिस विभाग, सहायक निदेशक (कॉलेज शिक्षा), भारत स्काउट एण्ड गाईड, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं उपनिदेशक सूचना एवं जन संपर्क विभाग को आवश्यक व्यवस्थाएं एवं कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।

Categories:
error: Content is protected !!