तीरंदाजों को दी फ्लेगशिप योजनाओं की जानकारी, सुजस ऐप के बारे में बताया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 4 फरवरी। जनसंपर्क कार्यालय का फ्लेगशिप योजनाओं के प्रचार-प्रसार का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। इसके तहत ब्रह्म बगीचा स्थित एकलव्य तीरंदाजी अकादमी के तीरंदाजों को खेलों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य ने बताया कि राज्य सरकार, खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कृत संकल्प है। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों ने प्रदेश में खेलों के प्रति वातावरण निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरकार द्वारा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालों को 3 करोड़, रजत पदक जीतने वालों को 2 करोड़ और कांस्य पदक जीतने वालों को 1 करोड़ रुपए प्रोत्साहन स्वरूप दिए जा रहे हैं। अब तक लगभग 250 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी दी गई है। इस दौरान सरकार की 33 फ्लेगशिप योजनाओं की जानकारी दी गई। योजनाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी में मान्यता सुथार और केशव पुरोहित विजेता रहे।
तीरंदाजी के अंतर्राष्ट्रीय कोच अनिल जोशी ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश और दुनिया में प्रदेश को विशेष पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि बीकानेर के तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी ने पैरा ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया। वहीं शूटर वेदिका शर्मा ने डेफ ओलंपिक में देश के लिए पदक जीता। नवरत्न जोशी ने सुजस मोबाइल ऐप के बारे में बताया तथा कहा कि अब तक 60 हजार से अधिक लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया है। इस दौरान तीरंदाजी प्रशिक्षक मार्कंडेय पुरोहित और विकास मारू आदि मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!