देश में कहीं भी लू चलने की संभावना नहीं:कल पश्चिम राजस्थान में कुछ स्थानों पर लू जैसी स्थिति देखी गई::भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार:

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

तापमान की वर्तमान स्थिति और अगले पांच दिनों के लिए चेतावनी

कल के अधिकतम तापमान का परिदृश्य:

हीट वेव :- कल पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू जैसी स्थिति देखी गई थी।

अधिकतम तापमान :- दिनांक 30-05-2021 को पश्चिम राजस्थान, विदर्भ और तेलंगाना के अधिकांश स्थानों पर; तटीय आंध्र प्रदेश और यानम के कई स्थानों पर; हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर और सौराष्ट्र और कच्छ, गुजरात क्षेत्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।

कल पूरे देश में अधिकतम तापमान चूरू (पश्चिम राजस्थान) में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज का न्यूनतम तापमान परिदृश्य:

गर्म रात:- शून्य।

न्यूनतम तापमान: – जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर; हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, गुजरात राज्य, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!