नगर स्थापना दिवस राव बीकाजी प्रतिमा स्थल पर मुख्य समारोह सोमवार को प्रातः 7.15 बजे सेसमारोह में दिए जाएंगे 16 अवार्ड

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नगर स्थापना दिवस
राव बीकाजी प्रतिमा स्थल पर मुख्य समारोह सोमवार को प्रातः 7.15 बजे से
समारोह में दिए जाएंगे 16 अवार्ड
बीकानेर, 1 मई। बीकानेर नगर स्थापना दिवस का मुख्य समारोह सोमवार को प्रातः 7.15 बजे से राव बीकाजी प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम में 16 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें करणी माता अवार्ड- डॉ प्रीति गुप्ता, राव बीकाजी अवार्ड -मधु आचार्य ‘आशावादी’, राव बीकाजी अवार्ड-धर्म चंद जैन, महाराजा गंगा सिंह अवार्ड-बीकानेर दशहरा कमेटी, महाराजा करणी सिंह अवार्ड-श्याम सुंदर व अनिल जोशी(संयुक्त), रावत कांधल जी अवार्ड-योगेंद्र कुमार शर्मा ‘योगी’, राव बीदाजी अवार्ड -मौलाना अब्दुल वाहिद ‘अशरफी’, पीर गोविंददास अवार्ड -डॉ आरएन सोलंकी, पंडित विद्याधर शास्त्री अवार्ड- बिशन मतवाला, श्री गई भोम रा बाहडू राजकुमार भीमराज अवार्ड- एम दाऊद बीकानेरी, ठाकुर सूरजमल सिंह चलकोई राजस्थानी प्रोत्साहन अवार्ड- पीआर लील, देश दीवान राव दूल्हे सिंह बीदावत अवार्ड-अरुणा भार्गव, अमर कीर्ति अवार्ड -डॉ. अजय जोशी, राव बेलोजी परिहार अवार्ड- गोपाल सिंह चौहान, अजीज आजाद स्मृति अवार्ड- डॉ. रेणुका व्यास ‘नीलम’, बीकाणा अवार्ड-बुलाकी भोजक रंगकर्मी को दिया जाएगा।
इसी प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!