NATIONAL NEWS

नागौर के कुचामनसिटी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-कार की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


नागौर. प्रदेश के नागौर जिले के कुचामनसिटी में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा घटित हो गया. यहां पर तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क पर पलट गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि 3 अन्य लोग जख्मी हुए हैं.
यह दुर्घटना कुचामन सिटी शहर के मेगा हाईवे राणासर के पास हुई. मृतकों में 3 महिलाएं और 2 पुरूष हैं. यह सभी लोग चूरू (Churu) जिले के राजलदेसर गांव के रहने वाले थे. यह सभी चूरू से अजमेर जा रहे थे.
घायल 3 लोगों में एक छोटी बच्ची भी शामिल है. घायलों को कुचामन के राजकीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई. दुर्घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने कुचामन पुलिस को सूचना दी. पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से एक निजी वाहन में पांचों शव को कुचामन के राजकीय अस्पताल लाया गया.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!