नामी डॉक्टर के बेटे ने किया सुसाइड:घर पर कमरे में फंदे से लटका मिला, पत्नी 7 महीने की प्रेग्नेंट

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नामी डॉक्टर के बेटे ने किया सुसाइड:घर पर कमरे में फंदे से लटका मिला, पत्नी 7 महीने की प्रेग्नेंट

युवक ने किया सुसाइड - Dainik Bhaskar

युवक ने किया सुसाइड

झुंझुनूं जिले के नामी डॉक्टर साहिब राम वर्मा के बेटे सौम्य (31) ने गुढ़ा फाटक स्थित घर पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

सौम्य के पिता डॉ. साहिब राम जाने-माने डॉक्टर हैं। गुढ़ा फाटक के पास ही साहिब राम का निजी अस्पताल हैप्पी हॉस्पिटल है। ​​​​​​​पुलिस ने बताया कि सौम्य काफी देर से कमरे में बंद था। गेट खटखटाया तो आवाज का जवाब नहीं दिया। दरवाजा तोड़ कर देखा तो वह फंदे से लटका था।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा, उस वक्त तक सौम्य की मौत हो चुकी थी। सौम्य अपने घर पास कपड़ों का शोरूम चलाता था। उसकी तीन साल पहले ही शादी हुई थी। सौम्य की पत्नी ज्योति सात माह की प्रेग्नेंट है।

स्थानीय लोगों के अनुसार डॉ. साहिब राम वर्मा के 6 बेटियां हैं, सौम्य इकलौता पुत्र था। साहिब राम वर्मा शहर के नामी डॉक्टर है। पहले डॉ. साहिब राम का फुटला बाजार में क्लिनिक था। पुलिस अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Categories:
error: Content is protected !!