‘ना पंडित, ना दूल्हा…’ तय दिनांक से पहले क्षमा बिंदु ने भरी अपनी मांग; शादी की निभाई सारी रस्में

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अहमदाबाद: कई दिनों ने चर्चा में चल रही गुजरात की क्षमा बिंदु (Kshama Bindu) ने बुधवार को खुद से शादी (married to her self) कर ली है. क्षमा ने पहले 11 जून को खुद से शादी करने का ऐलान किया था, लेकिन विवाद से बचने के लिए उन्होंने 3 दिन पहले ही स्वयं से शादी कर ली. क्षमा ने खुद से वादा निभाते हुए शादी के विशेष समारोह में वैवाहिक बंधन में बंध गईं. इतना ही नहीं शादी में हल्दी, मेहंदी सहित सभी रस्में पूरे रीति रिवाजों के साथ निभाई. वडोदरा के गोत्री में मौजूद अपने घर में क्षमा द्वारा खुद से ही की गई शादी में न तो दूल्हा था और ना ही पूजा करवाने के लिए कोई पंडित था. हालांकि शादी में क्षमा के कुछ विशेष दोस्त जरूर शामिल हुए. ऐसा माना जा रहा है कि भारत में खुद से शादी करने के यह पहला मामला सामने आया है. क्षमा ने पहले तो 11 जून को खुद से शादी करने का ऐलान किया था, लेकिन उनके पड़ोसियों सहित समाज के कई लोगो ने इसका विरोध जताया. मिली जानकारी के अनुसार क्षमा ने इसी के चलते तय तारीख से पहले ही शादी करने का फैसला किया. क्योंकि मामला सार्वजनिक होने के चलते उन्हें डर था कि शादी के दौरान आकर कोई विवाद न खड़ा कर दें. क्षमा अपना स्पेशल दिन बर्बाद नहीं करना चाहती थी इसलिए उन्होंने तय तारीख से तीन दिन पहले ही शादी कर ली.

लोगों के लगातार हो रहे विरोध के चलते उन्होंने घर में ही शादी करने का फैसला किया: 
क्षमा ने खुद से शादी करने की तारीख की घोषणा करते समय मंदिर में शादी करने का फैसला किया था लेकिन लोगों के लगातार हो रहे विरोध के चलते उन्होंने घर में ही शादी करने का फैसला किया. वहीं खुद से शादी करने के चलते पंडित ने भी शादी की रस्में कराने से इनकार कर दिया था. इसके बाद क्षमा ने टेप पर मंत्र बजाकर शादी करने का निर्णय लिया. 

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!