NATIONAL NEWS

निजी स्कूलों के वाहन चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ आरटीओ की मनमानी से अभिभावक और बच्चे रहे परेशान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

निजी स्कूलों के वाहन चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ आरटीओ की मनमानी से अभिभावक और बच्चे रहे परेशान
बीकानेर। स्कूल वाहन संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा द्वारा बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ की गई ।
बुधवार प्रातः से ही निजी स्कूल वाहन चालकों की हड़ताल होने से अभिभावक परेशान रहे। स्कूलों के आगे लंबा जाम देखा गया। यही नहीं टाइगर यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा टैक्सी से स्कूल पहुंचे बच्चों को वापस भी भेजा गया।जिससे अभिभावक और विद्यार्थी परेशान नजर आए।अभिभावकों का कहना है कि पिछले 2 वर्षों से कोरोना के कारण प्रभावित होने वाली पढ़ाई इस प्रकार हड़ताल के कारण फिर से प्रभावित होने लगी है ।बीकानेर आरटीओ के मनमाने व्यवहार के चलते वाहन चालकों का कहना है कि गरीबों को परेशान करने के लिए प्रशासन नित नए तरीके अपना रहा है।
समिति के युधिष्ठिर सिंह भाटी ने बताया कि कोरोना काल के कारण दो साल से बन्द पड़े स्कूलों के वाहन मालिको को आर्थिक सहयोग देने की बजाय पुलिस और आरटीओ द्वारा भारी चालान काट कर वाहन मालिको कि आर्थिक स्थिती और खराब कि जा रही है। इस लिए स्कूल वाहन संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा इस अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा की जा रही है। वाहन यूनियन द्वारा कई दौर की वार्ता के बाद में प्रशासन और आरटीओ की हठधर्मिता के कारण मजबूरन यूनीयन को हडताल के रास्ते पर जाना पड़ा है जबकि यूनियन के द्वारा कई बिन्दुओं पर सहमति दी गई थी कि वे दिये गये सभी नियम एक-एक कर समय के अनुसार लागू करेंगे। जो कि अभिभावकों को भी नजर आ रहे थे और अभिभावक उसकी प्रशंसा भी कर रहे थे।उन्होंने इस हड़ताल का मुख्य सूत्रधार डीटीओ जुगल माथूर को बताते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो इस आंदोलन को और कड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरटीओ के अड़ियल रुख ने स्कूल वाहन संयुक्त संघर्ष समिति को हडताल पर जाने के लिए मजबूर किया है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!