निजी स्कूलों के वाहन चालक कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

निजी स्कूलों के वाहन चालक कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

बीकानेर। स्कूल वाहन संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा द्वारा बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई है। समिति के युधिष्ठिर सिंह भाटी ने बताया कि कोरोना काल के कारण दो साल से बन्द पड़े स्कूल वाहन मालिको को आर्थिक सहयोग देने की बजाये पुलिस और आरटीओ द्वारा भारी चालान काट कर वाहन मालिको कि आर्थिक स्थिती और खराब कि जा रही है। इस लिए स्कूल वाहन संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा 10अगस्त बुधवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा की जा रही है। वाहन यूनियन द्वारा कई दौर की वार्ता के बाद में प्रशासन और आरटीओ की हठधर्मिता के कारण मजबूरन यूनीयन को हडताल के रास्ते पर जाना पड रहा है जबकि यूनियन के द्वारा कई बिन्दुओं पर सहमति दी गई थी कि वे दिये गये सभी नियम एक-एक कर समय के अनुसार लागू करेंगे। जो कि अभिभावकों को भी नजर आ रहे थे और अभिभावक उसकी प्रशंसा भी कर रहे थे।उन्होंने इस हडताल का मुख्य सूत्रधार डीटीओ जुगल माथूर को बताया तथा कही कि उसकी हटधर्मिता ने स्कूल वाहन संयुक्त संघर्ष समिति को हडताल पर जाने के लिए मजबूर किया जबकि हमारे द्वारा बच्चों और अभिभावकों स्कूल जाने के लिए किफायती साधन उपलब्ध करवाया जा रहा है।

बैठक में युधिष्ठर सिंह भाटी, हेमन्त किराडु, भवानीशंकर व्यास, समीर खान और गोपजी गहलोत द्वारा विचार रखे गए।

Categories:
error: Content is protected !!